Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बीजेपी की महिला नेता भारद्वाज ने संजय राउत के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, अपशब्दों के इस्तेमाल का लगाया आरोप
  • राष्ट्रीय

बीजेपी की महिला नेता भारद्वाज ने संजय राउत के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, अपशब्दों के इस्तेमाल का लगाया आरोप

RNS INDIA NEWS 13/12/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत के खिलाफ दिल्ली में मामला दर्ज किया गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक नेता ने संजय राउत पर टेलीविजन पर प्रसारित एक इंटरव्यू के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने और उन्हें धमकाने का आरोप लगाया है, जिसके बाद शिवसेना नेता के खिलाफ दिल्ली में मामला दर्ज किया गया।
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत भारद्वाज द्वारा नौ दिसंबर को दिल्ली के मंडावली थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।
दीप्ति रावत भारद्वाज ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि नौ दिसंबर को एक मराठी समाचार चैनल पर प्रसारित एक इंटरव्यू के दौरान शिव सेना सांसद राउत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ अपशब्द बोलते हुए हैरान कर देने वाले बयान दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि संजय राउत ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकियां दीं और आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर शिव सेना सांसद राउत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 500 (मानहानि की सजा) और 509 (किसी महिला की मर्यादा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द, हावभाव का इस्तेमाल करना या ऐसा कृत्य करना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
एफआईआर पर प्रतिक्रिया व्यक्ति करते हुए संजय राउत ने कहा कि मेरे खिलाफ दिल्ली में दर्ज एफआईआर राजनीतिक मकसद से और मेरी आवाज दबाने के लिए की गई है। यह मेरी पार्टी को बदनाम करने के लिए किया गया है क्योंकि सीबीआई, आईटी, ईडी का इस्तेमाल मेरे खिलाफ नहीं किया जा सकता है। मैं सांसद हूं, मेरे खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराने के लिए कुछ लोगों को प्रोत्साहित करना सही नहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला अस्पताल की शिफ्टिंग को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध जारी
Next: बलि चढ़े बकरों से बनेगी बिजली, प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर में होगी ये व्यवस्था

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.