Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • भाजपा की डैमेज कंट्रोल की कोशिश नाकाम, ठुकराल ने कराया नामांकन
  • ऊधम सिंह नगर

भाजपा की डैमेज कंट्रोल की कोशिश नाकाम, ठुकराल ने कराया नामांकन

RNS INDIA NEWS 28/01/2022
default featured image

रुद्रपुर। रुद्रपुर में नामांकन के अंतिम दिन भाजपा उम्मीदवार शिव अरोरा, निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार ठुकराल समेत नौ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। भाजपा उम्मीदवार ने तीन सेट में तो निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार ठुकराल ने दो सेट दाखिल किए हैं। इसके अलावा सपा के उम्मीदवार सतपाल ठुकराल, आप से नंदलाल, बसपा से चंद्रकेश्वर राव के साथ ही निर्दलीय संजय ठुकराल, संजय साहनी, गंगा सागर, अमलेश कोली ने नामांकन कराया।

रुद्रपुर चंडीगढ़ जैसा विकसित होगा: अरोरा
शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवार शिव अरोरा ने नामांकन से पहले पांच मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद गांधी कॉलोनी स्थित दक्षिणेश्वर श्री हनुमान मंदिर में अखंड ज्योति जलाई। गोल मार्केट स्थित गुरुद्वारा में शीश नवाकर अरदास की। रम्पुरा स्थित चौरासी घंटा मंदिर में हवन यज्ञ में प्रतिभाग किया। इसके बाद समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। अरोरा के प्रस्तावकों में मेयर रामपाल सिंह, मंडी समिति अध्यक्ष केके दास और वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार शामिल रहे। भाजपा उम्मीदवार शिव अरोरा ने कहा इस बार सीएम पुष्कर सिंह धामी खुद जिले से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में इस बार सभी नौ विधानसभा में भाजपा जीत दर्ज करेगी। कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा बड़ी जीत हासिल कर फिर से प्रदेश में सरकार बनाएगी। हिन्दुत्व, धर्म की रक्षा और संघर्ष के मुद्दों पर भाजपा चुनाव लड़ेगी। बोले, रुद्रपुर को चंडीगढ़ जैसा विकसित किया जाएगा।

जनता हमें मान चुकी अपना उम्मीदवार : ठुकराल
भाजपा से टिकट कटने के बाद राजकुमार ठुकराल ने भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना पर्चा दो सेट में दाखिल किया। ठुकराल ने कहा कि क्षेत्र की जनता उन्हें अपना उम्मीदवार मान चुकी है। जनता के आशीर्वाद से वह अब तक सभी चुनाव जीते हैं और इस बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भी रुद्रपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीतेंगे। कहा कि 1 फरवरी से लेकर 12 फरवरी तक पूरे रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभाएं करेंगे और उनका टिकट काटने के लिए जो षड़यंत्र हुआ है उसका खुलासा करेंगे। जिससे जनता की समझ में आ जाएगा।

सपा उम्मीदवार सतपाल पीपीई किट पहनकर पहुंचे नामांकन कराने
नामांकन के अंतिम दिन सपा उम्मीदवार सतपाल ठुकराल पीपीई किट पहनकर नामांकन कराने अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान वह काफी देर तक नामांकन कक्ष के 100 मीटर के दायरे में समर्थकों के साथ खड़े रहे। कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए उन्होंने कई लोगों के हाथों को सेनेटाइज भी किया। साथ ही कोरोना संक्रमण को लेकर वहां मौजूद लोगों को जागरूक करते नजर आए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिता की हार का बदला लेने के लिए मैदान में उतरी बेटियां
Next: अल्मोड़ा में कोरोना के 153 नए केस

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

भाजपा नेता पर जबरन वृद्धा की फसल जोतने का आरोप

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

फास्ट फूड मार्केट में हुए मामूली विवाद में युवक को चाकू मारा, गंभीर

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या
  • धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज
  • लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • बजट 2026 में न विजन, न समाधान : यशपाल आर्य
  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.