Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने हरक सिंह रावत के खिलाफ निकाला जुलूस
  • ऊधम सिंह नगर

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने हरक सिंह रावत के खिलाफ निकाला जुलूस

RNS INDIA NEWS 08/12/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत द्वारा सिख समुदाय को लेकर दिए गए कथित बयान के विरोध में सोमवार को सिख समुदाय व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंक कर विरोध प्रकट किया। इससे पूर्व भाजपाइयों ने लोनिवि से कोतवाली तक जुलूस निकाला। किसान आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष सरदार राजपाल सिंह ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को तहरीर सौंपकर कांगेस नेता पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। किसान आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि कांग्रेस नेता ने पांच दिसंबर को एक जनसभा में सिख समाज को लेकर अभ्रद टिप्पणी की। उन्होंने सिख समुदाय की भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने कहा कि सिख कौम का इतिहास सदैव बलिदान, सेवा, साहस और मानवता की रक्षा का रहा है। गुरू साहिबाजों की प्रेरणा से सिख समाज ने राष्ट्र, धर्म और निर्दोषों की सुरक्षा के लिए अनगिनत बलिदान दिए है। यहां पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, बलराज सिंह, अनिल बत्रा, विजय अरोरा, हरीश बत्रा, जितिन ग्रोवर, गुरप्रीत खिंडा, गुरमेल सिंह, गुरचरन सिंह, सोहन सिंह, त्रिलोचन सिंह, परविंदर सिंह, दर्शन सिंह, गगनदीप सिंह, बलविंदर सिंह, करमवीर सिंह, लवप्रीत सिंह, बलदेव सिंह, मनोज वाधवा, नंदन सिंह खड़ायत, अमित पांडे, विवेक रस्तोगी, अंजू देवी, नीता सक्सेना, विमला मुडेला, जानकी गोस्वामी, रमेश जोशी, सतीश भट्ट, अवतार सिंह, सतीश गोयल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: समर्थ पोर्टल का संचालन पूर्ण रूप से विश्वविद्यालय करेंगे
Next: कमरे में फंदे से लटका मिला बीटेक का छात्र

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.