Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • समर्थ पोर्टल का संचालन पूर्ण रूप से विश्वविद्यालय करेंगे
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

समर्थ पोर्टल का संचालन पूर्ण रूप से विश्वविद्यालय करेंगे

RNS INDIA NEWS 08/12/2025
WhatsApp Image 2025-12-08 at 19.27.52

विभागीय मंत्री डाॅ0 रावत ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

कहा उच्च शिक्षा विभाग में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया करें शुरू

 

देहरादून। उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने निर्देश दिए कि समर्थ पोर्टल का संचालन अब पूर्ण रूप से विश्वविद्यालयों द्वारा किया जाएगा, जबकि शासन केवल इसकी निगरानी करेगा। उन्होंने कहा कि पोर्टल से संबंधित सभी कार्य विश्वविद्यालय स्वयं संचालित करें, ताकि संचालन में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित हो सके।

विधानसभा स्थित सभागार में आयोजित बैठक में शिक्षा मंत्री ने उच्च शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारू रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेमेस्टर प्रणाली में 90 दिन तथा वार्षिक कक्षाओं में 180 दिन का शैक्षणिक संचालन अनिवार्य है और इसका पालन संबंधित विश्वविद्यालय तथा उच्च शिक्षा निदेशालय की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को शैक्षणिक कैलेंडर के अनुरूप समय पर प्रवेश प्रक्रिया, दीक्षांत समारोह और परीक्षाफल जारी करने के निर्देश दिए।

बैठक में महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं की न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में रिक्त शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने पर भी जोर दिया गया। मंत्री ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक राशि समय पर उपलब्ध कराने, मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और शैक्षणिक भ्रमण का लाभ देने, तथा शिक्षकों को समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भेजने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक जनपद में दो महाविद्यालयों को स्वायत्त घोषित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए। बैठक में विश्वविद्यालयों द्वारा पाठ्यक्रमों की संबद्धता, अशासकीय महाविद्यालयों की नियमावली, नए महाविद्यालयों में पद सृजन, भूमि और भवन की उपलब्धता सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उत्तराखंड उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन और जयपाल सिंह चौहान, उच्च शिक्षा सचिव रंजीत सिन्हा, अपर सचिव मनुज गोयल, संयुक्त सचिव विक्रम सिंह यादव, संयुक्त निदेशक आनंद सिंह उनियाल, उपसचिव अजीत सिंह, हरीश सागर, अनुसचिव दीपक कुमार, अर्जुन सिंह, दीपक पांडे, शैलेंद्र कुमार, खिलाफ सिंह बिष्ट, धीरज कुमार, आशा कांडपाल, नरेंद्र लोधी सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोक प्रबंध विकास संस्था ने आयोजित की निबंध प्रतियोगिता
Next: भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने हरक सिंह रावत के खिलाफ निकाला जुलूस

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.