Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीपदान कर अंकिता को दी श्रद्धाजंलि
  • हरिद्वार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीपदान कर अंकिता को दी श्रद्धाजंलि

RNS INDIA NEWS 24/09/2022
rns featured image new

हरिद्वार। उत्तराखण्ड की बिटिया अंकिता भण्डारी की निंशस हत्या से आहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तरी हरिद्वार स्थित परमार्थ घाट पर भाजयुमो के जिला महामंत्री विदित शर्मा के संयोजन व साध्वी अनन्या के पावन सानिध्य तथा भाजपा मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत बिटिया अंकिता के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की।
इस अवसर पर भाजयुमो के जिला महामंत्री विदित शर्मा ने कहा कि उत्तराखण्ड की स्थापना युवा व मातृ शक्ति के संघर्ष व बलिदानों के फलस्वरूप हुई थी। गंगाजी के पावन तट पर बिटिया की नृशंस हत्या ने देवभूमि को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व पुलिस के प्रयासों से बिटिया के हत्यारे पकड़े गये तथा शीघ्र ही लाश बरामदगी हो गयी।
भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि प्रदेश सरकार व स्थानीय पुलिस ने जिस प्रकार दोषियों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ उनके प्रतिष्ठान पर कड़ी कार्रवाई की है उससे अराजक तत्वों पर अंकुश लगेगा। अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि प्रदेश सरकार हत्यारोपियों की कुर्की कर बिटिया के परिजनों को 1 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता देनी चाहिए।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी ने कहा कि कोई कितना भी रसूखदार क्यों न हो, भाजपा शासन में अपराधियों की जगह जेल में है। उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जायेगी।
पार्षद विनित जौली व युवा नेता आकाश भाटी ने कहा कि कांग्रेस शासन में अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिलता था वहीं भाजपा के शासन में अपराधियों के साथ कोई रियायत नहीं बरती जाती कानून स्वतंत्रत रूप से अपना कार्य करता है। कार्यक्रम संयोजक अंकुश भाटिया व सन्नी गिरि ने कहा कि बहन अंकिता के हत्यारों को फर्स्ट टैक में मुकदमा चलाकर शीघ्र फांसी दी जाये जिससे भविष्य में देवभूमि उत्तराखण्ड की पावन भूमि में इसी घिनौनी हरकत करने का दुस्साहस न कर सके।
इस मौके पर मुख्य रूप से सन्नी गिरी, उमेश भारद्वाज, अरुण कुमार, महेश, नरेश आर्यन, अंकुश भाटिया, मोहित रियाल, साध्वी अनन्या, निरंजन स्वामी, अजय, गौरव पाल, डा. हर्षवर्धन जैन, रूपेश बंसल, शिवकुमार सैनी, गणेश थपलियाल, देवेश ममगाई, विकल राठी, तरुण नैयर, गोकुल डबराल, नमन शर्मा ने भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एबीवीपी ने अंकिता हत्याकांड के विरोध में निकाली रैली
Next: बेटी का शव देखकर फफक पड़े परिजन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.