Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा सदस्यता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

भाजपा सदस्यता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 30/09/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के दूसरे चरण के तहत आज दन्या व जैंती भनोली मंडल में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के अल्मोड़ा जिला प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि अल्मोड़ा जिले में सदस्यता अभियान अपने लक्ष्य के अनुरूप चल रहा है और जिला अल्मोड़ा सदस्यता अभियान में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता इस बार अल्मोड़ा जनपद में सदस्यता का नया रिकॉर्ड कायम करेंगे। इस अवसर पर उपस्थित विधायक मोहन सिंह मेहरा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सदस्यता के लिए कार्यकर्ता दूसरे चरण में ऑफलाइन माध्यम से नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने के अभियान में घर-घर जाकर सदस्यता अभियान को गति प्रदान करें। जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सदस्यता अभियान अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं। बहुगुणा ने कहा कि अधिक से अधिक सदस्यता के लिए बूथ स्तर पर और कार्य करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर जिला सदस्यता प्रमुख प्रकाश भट्ट, विधानसभा संयोजक ललित लटवाल, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह डसीला, कुंदन सिंह नगरकोटी, हरीश प्रसाद, मंडल संयोजक पूनम पालीवाल, महामंत्री महेंद्र सिंह मेहरा, जगदीश कांडपाल आदि सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डंपर पर फंसकर एलटी लाइन टूटने से 14 घंटे बिजली ठप
Next: विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है: महाराज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.