Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मंत्री गणेश जोशी अपने अमर्यादित बयान के लिए सार्वजनिक मंच से मांगे माफी: बिट्टू कर्नाटक
  • अल्मोड़ा

मंत्री गणेश जोशी अपने अमर्यादित बयान के लिए सार्वजनिक मंच से मांगे माफी: बिट्टू कर्नाटक

RNS INDIA NEWS 21/02/2023
bittu karnatak

अल्मोड़ा। प्रेस को जारी एक बयान में उत्तराखण्ड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सरकार में मंत्री गणेश जोशी के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है जिसमें मंत्री गणेश जोशी ने कांग्रेस पार्टी के प्रति द्वेष की भावना से बचकानी हरकत करते हुए बेहद बेतुका बयान दिया है कि कांग्रेस पार्टी दलाली करती है। श्री कर्नाटक ने कहा कि भाजपा के इस वरिष्ठ नेता के द्वारा लगातार अमर्यादित बयान दिए जा रहे हैं लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्वयं को अनुशासित पार्टी कहने वाली भाजपा अपने इस वरिष्ठ नेता एवं मंत्री पर न तो लगाम लगाती है और न ही कोई कार्यवाही कर रही है। श्री कर्नाटक ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मंत्री पद प्राप्त करते ही श्री गणेश जोशी का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है और उनसे इससे ज्यादा कुछ और उम्मीद करना बेईमानी है। इसीलिए वह बार-बार इस बात को भूल जाते हैं कि अब वह मंत्री के दायित्व में हैं। श्री कर्नाटक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में उन जैसे मानसिक रूप से विकृत व्यक्ति को मंत्री पद का दायित्व देना उत्तराखंड की जनता का अपमान करना है। उन्होंने कहा कि इतने वरिष्ठ नेता होने के बाद भी भाजपा के नेता गणेश जोशी शब्दों की मर्यादा तक नहीं जानते या अपशब्द बोलना उनकी प्रवृत्ति बन गयी है। श्री कर्नाटक ने कहा कि उत्तराखण्ड जैसी देवभूमि में मंत्री पद पर आसीन ऐसे बेतुके, अमर्यादित बयान देने वाले भाजपा नेता स्वयं को स्वयंभू समझने लग गये हैं। सत्ता का नशा इनके ऊपर इस कदर हावी हो गया है कि इन्हें समाज का भी भय नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि अनुशासन,संस्कृति का ढिढोंरा पीटने वाले भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का इस बड़बोले मंत्री पर कार्यवाही न करना स्पष्ट प्रदर्शित करता है कि या तो शीर्ष नेतृत्व स्वयं उनसे यह बयान दिलवा रहा है या वरिष्ठ नेता और मंत्री का उन्हें इस कदर भय है कि वे ऐसे मंत्री पर कार्यवाही करने से बच रहा है। उन्होंने कहा कि एक बेजुबान घोड़े को डन्डे से पीटने वाले व्यक्ति से वैसे भी मर्यादा की उम्मीद करना बेकार है। श्री कर्नाटक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ऐसे मंत्री ने तो जैसे अमर्यादित और विवादित बयान देने का पेटेंट अपने नाम करवा लिया है।भाजपा नेताओं को अपनी सत्ता में बेतहाशा बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी,अवरूद्ध विकास से तो कोई लेना देना है नहीं। इसके विपरीत भाजपा के ये वरिष्ठ नेता अपने अमर्यादित बयान से अपनी ही पार्टी की छवि धूमिल करने का काम कर रहे हैं। श्री कर्नाटक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गणेश जोशी में थोड़ी बहुत शर्म बची है तो वे अपने अमर्यादित बयान के लिए सार्वजनिक मंच से माफी मांगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 21 फरवरी
Next: आक्रोशित कांग्रेसियों ने किया मंत्री जोशी के बयान पर प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 16.10.51_11zon
  • अल्मोड़ा

नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.