Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मृतकों के परिजनों को नौकरी व आर्थिक सहायता सहित अन्य मांगों का दिया ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

मृतकों के परिजनों को नौकरी व आर्थिक सहायता सहित अन्य मांगों का दिया ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 19/06/2024
WhatsApp Image 2024-06-19 at 16.36.56_11zon

अल्मोड़ा(आरएनएस)। बिनसर वनाग्नि हादसे के मृतकों के परिजनों को नौकरी एवं आर्थिक सहायता की मांग को बिनसर न्याय मंच के बैनर तले विभिन्न संगठनों एवं अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री व प्रमुख वन संरक्षक के नाम संयुक्त रूप से ज्ञापन दिया। बुधवार को बिनसर गेट के पास बिनसर न्याय मंच द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार धरना प्रदर्शन किया और नारे लगाए। सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि विगत 13 जून को बिनसर में हुई दावानल की घटना शासन, प्रशासन की घोर लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जंगल की आग बुझाने में अपनी जान गँवा चुके लोगों के परिवार से एक व्यक्ति को स्थाई सरकारी नौकरी तथा 50 लाख रूपया आर्थिक सहायता दी जाय, जबकि घायलों को रू 25 लाख की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाय। वक्ताओं ने अग्नि नियंत्रण में लगे सभी कार्मिकों, स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं के लिए फायर प्रूफ कपड़े, जूते, आवश्यक उपकरण व पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री तथा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की भी मांग रखी। पूर्व से सूचना होने के बावजूद विभागीय अधिकारी मौजूद नहीं मिले। बिनसर क्षेत्र के रेंजर के धरनास्थल पर नहीं पहुँचने से लोगों में आक्रोश था। काफी देर बाद सिविल सोयम के डीएफओ हेमचंद्र गहतोड़ी धरनास्थल पर पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। धरना प्रदर्शन में बिनसर न्याय मंच के अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट, संयोजक संसाधन पंचायत ईश्वरी जोशी, सचिव अशोक भोज, महासचिव महेश कुमार, सरपंच भैंसोड़ी डुंगर सिंह, कमला भाकुनी, एडवोकेट जीवन चंद्र, प्रताप सिंह, हेमंत कुमार, कमला देवी, किरण भाकुनी, राजेंद्र सिंह, तारा नगरकोटि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इंदिरा मार्केट प्रोजेक्ट के काम में ढिलाई दिखी तो होगी कार्रवाई: अग्रवाल
Next: रवि बडोला हत्याकांड को लेकर देहरादून बंद का ऐलान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.