Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • इंदिरा मार्केट प्रोजेक्ट के काम में ढिलाई दिखी तो होगी कार्रवाई: अग्रवाल
  • देहरादून

इंदिरा मार्केट प्रोजेक्ट के काम में ढिलाई दिखी तो होगी कार्रवाई: अग्रवाल

RNS INDIA NEWS 19/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। इंदिरा मार्केट रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के काम में फिर से ढिलाई दिखी तो एमडीडीए सीधे कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। इस महत्वपूर्ण योजना के काम में लेट लतीफी को लेकर आए दिन शिकायतें मिल रही हैं,ऐसा नहीं होना चाहिए। यह बात बुधवार को कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने कंपनी के स्टाफ से कहा कि योजना के शुभारंभ के बाद पहले चरण का काम कंपनी तय समय पर पूरा नहीं कर पाई। इसके बाद भी बीच- बीच में काम आए दिन ठप हो रहा है। कंपनी प्रबंधक ने आगे सुचारू रूप से काम जारी रखने की बात कही। इसके अलावा भी उन्होंने प्रस्तावित दुकानों और पार्किंग को लेकर विस्तृत जानकारी मांगी। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने प्राधिकरण की बैठक में कंपनी को बाहर करने का निर्णय लिया था। इसके बाद मौके पर काम शुरू हुआ। उन्होंने कंपनी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निरंतर निर्माण कार्य जारी रखें। बरसात से पहले कार्यस्थल पर लगे मिट्टी के ढेर को हटवा लें। इस दौरान विधायक खजानदास, अधीक्षण अभियंता एचसीएस राणा, अधिशासी अभियंता सुनील कुमार, अभिषेक भारद्वाज आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसडीआरएफ की टीम ने बचाए चोपता-देवरियाताल ट्रैक पर फंसे 4 युवक
Next: मृतकों के परिजनों को नौकरी व आर्थिक सहायता सहित अन्य मांगों का दिया ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.