Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बिनसर महादेव धाम के पास शराब की दुकान के विरोध में आंदोलन तेज़
  • अल्मोड़ा

बिनसर महादेव धाम के पास शराब की दुकान के विरोध में आंदोलन तेज़

RNS INDIA NEWS 01/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। बिनसर महादेव धाम के निकट सोनी देवलीखेत में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में अब महिला मंगल दल और युवक मंगल दल भी आंदोलनकारियों के समर्थन में उतर आए हैं। दुकान का ठेका होने के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कृषक कृषि बागवानी और उद्यमी संगठन के महासचिव दीपक करगेती और हिमांशु आर्या के नेतृत्व में चल रहे क्रमिक अनशन को अब देवलीखेत दुभना महिला मंगल दल और युवक मंगल दल ने भी अपना समर्थन दिया है। जहां दीपक करगेती सोनी डांट पर आंदोलन कर रहे हैं, वहीं महिला मंगल दल और युवक मंगल दल ने देवलीखेत में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। युवक मंगल दल के दिनेश रावत ने कहा कि सरकार ग्रामीणों को नशे में धकेलने का प्रयास कर रही है, जो बेहद निंदनीय है। उधर, दीपक करगेती ने आशंका जताई कि शराब की निकासी जल्द शुरू की जा सकती है और आरोप लगाया कि रानीखेत विधायक, जो पहले “नशा हटाओ, पहाड़ बचाओ” के नाम पर माताओं को गुमराह कर चुके हैं, अब शराब का ठेका खुलवाने की कोशिश में लगे हैं। हिमांशु आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री, जो दिल्ली में मोहल्लों में शराब की दुकान खोलने पर केजरीवाल को कोसते थे, अब खुद गांव-गांव में ठेके खुलवा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि धामी सरकार मंदिर परिसरों के रास्तों को भी नहीं छोड़ रही है। महिला मंगल दल की कमला देवी ने कहा कि शराब को रोकने की शपथ लेने वाले विधायक अब जनता का सामना करने से भी बच रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार चाहे जो करे, लेकिन शराब की दुकान यहां नहीं खुलने दी जाएगी। आंदोलन को प्रकाश चंद्र पंत, प्रकाश पढ़लिया, राजेंद्र पढ़लिया ने समर्थन दिया, जबकि देवलीखेत में भूपेंद्र बिष्ट, उमेश रावत, दिनेश रावत, आनंद बिष्ट, रोहित बिष्ट, प्रखर बिष्ट और भास्कर बिष्ट भी धरने पर बैठे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खनन और आबकारी नीति को लेकर पूर्व सांसद टम्टा का भाजपा पर हमला
Next: पौड़ी और कोटद्वार में कुट्टू के आटे के सैंपल लिए

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.