Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • खनन और आबकारी नीति को लेकर पूर्व सांसद टम्टा का भाजपा पर हमला
  • अल्मोड़ा

खनन और आबकारी नीति को लेकर पूर्व सांसद टम्टा का भाजपा पर हमला

RNS INDIA NEWS 01/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और अव्यवस्थित नीतियों का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर जिलाधिकारी ने सरकारी फंड का दुरुपयोग किया है, जिसका कोई ऑडिट नहीं हुआ। यह धनराशि जिलाधिकारी आवास को भव्य रूप देने में खर्च की गई। मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में टम्टा ने कहा कि बागेश्वर में खड़िया खनन पर हाईकोर्ट की निगरानी में जांच हो रही है, लेकिन इसके बावजूद आदेशों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भी सवाल उठाते हुए क्वारब समेत कई इलाकों की हालत सुधारने की मांग की। प्रदेश में बढ़ते ट्रैफिक जाम पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि कैंची धाम में लगातार लगने वाला जाम यात्रियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। मानसखंड क्षेत्र के कौसानी और जागेश्वर जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंचना चुनौती बनता जा रहा है। परिसीमन को लेकर उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा, बागेश्वर और चंपावत में जनसंख्या के अनुसार बदलाव जरूरी है। विकास का संतुलन बनाना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन वह इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। सरकार की आबकारी नीति पर सवाल उठाते हुए टम्टा ने कहा कि धामी सरकार प्रदेश को गर्त में धकेलने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कौसानी में पहली बार शराब की दुकान खोली जा रही है, जबकि पहले किसी सरकार ने ऐसा नहीं किया था। कांग्रेस ने शराब की बिक्री को केवल नगर पालिका और नगर निगम क्षेत्रों तक सीमित रखा था, लेकिन अब सरकार मंदिरों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों की परवाह किए बिना शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दे रही है। खनन को लेकर भाजपा सांसद त्रिवेंद्र रावत के बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिसीमन और जनसंख्या संतुलन को लेकर अपनी मांग परिसीमन आयोग के समक्ष रखेगी। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, नगर अध्यक्ष तारा जोशी, राधा बिष्ट, दीपक कुमार समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत रत्न पंडित पंत की जन्मस्थली में सड़क की मांग को लेकर धरना
Next: बिनसर महादेव धाम के पास शराब की दुकान के विरोध में आंदोलन तेज़

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.