Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी और कोटद्वार में कुट्टू के आटे के सैंपल लिए
  • पौड़ी

पौड़ी और कोटद्वार में कुट्टू के आटे के सैंपल लिए

RNS INDIA NEWS 01/04/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। देहरादून में कुट्टू का आटा खाने से कई लोगों के बीमार होने के बाद हरकत में आए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को कई दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान विभाग की टीम ने पौड़ी और कोटद्वार क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर कुट्टू के आटे के सैंपल लिए। विभाग के अफसरों ने दुकानदारों को सही कुट्टू का आटा बेचने के निर्देश दिए। जिला अभिहित अधिकारी एएस रावत ने बताया कि नवरात्र पर्व को देखते हुए जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को कुट्टू के आटे के सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि पौड़ी और कोटद्वार में कुट्टू के आटे के तीन सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि पुराने कुट्टू के आटे में सीलन और फंगस लगने के बाद उसका सेवन न करें। इससे फूड प्वाइजनिंग होने की संभावना बनी रहती है। निरीक्षण में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा, कानूनगो अतर सिंह, रोहित कुमार आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिनसर महादेव धाम के पास शराब की दुकान के विरोध में आंदोलन तेज़
Next: मुख्यमंत्री ने की वन एवं ऊर्जा विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.