Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • बिना रोक टोक बनाए जा रहे आवासीय क्षेत्रों में पटाखों के गोदाम
  • रुद्रप्रयाग

बिना रोक टोक बनाए जा रहे आवासीय क्षेत्रों में पटाखों के गोदाम

RNS INDIA NEWS 07/10/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए इन दिनों पटाखों को स्टोर किया जा रहा है। कई व्यापारी नियमों को ताक में रखते हुए पटाखों को आवासीय भवनों और बस्ती के बीच भंडारण कर रहे हैं। जबकि यहां उनके अग्नि सुरक्षा उपकरण के साथ ही सुरक्षा मानक नहीं है। ऐसे में यह खतरनाक हो सकते हैं। मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जनपद में दीपावली के लिए पटाखों की बड़ी संख्या में दुकानें लगती हैं ऐसे में सुरक्षा मानकों पर किसी की नजर नहीं है। बे-रोकटोक पटाखों के गोदाम आवासीय भवनों के साथ ही घनी बस्ती के बीच बनाए जा रहे हैं। इस दिशा में पुलिस पूरी तरह बेखबर है। दीपावली संपंन होने के बाद भी इन गोदामों में पटाखे रखे रहते हैं जिससे निरंतर खतरा बना रहता है। पटाखों के लिए पट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन से विस्फोटक लाइसेंस प्राप्त करने के साथ ही प्रशासन और पुलिस से भी अनुमति लेनी पड़ती है। प्रशासन और पुलिस भी कई शर्तो पर पटाखों का लाइसेंस जारी करती है किंतु पटाखों के प्रति प्रशासन और पुलिस गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है। भंडारण के उचित सुरक्षा मानकों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। ज्वलनशील पदार्थो से दूरी बनाए रखने की दिशा में कोई निगरानी नहीं की जा रही है जिससे खुलेआम आवासीय घनी बस्ती और बाजारों के बीच पटाखों के गोदाम बनाए जा रहे हैं। बड़ी मात्रा में पटाखे स्टोर किए जा रहे हैं। पटाखे भंडारण में सुरक्षा मानकों की अनदेखी भविष्य के लिए खतरा बन सकती है। इधर, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल ने बताया कि किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मारपीट के दो दोषियों को सदाचार पर रहने का आदेश
Next: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा वाहन, चार घायल

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.