Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • बिना नक्शा पास कराए बन रहे भवनों पर हाईकोर्ट लेगा फैसला
  • नैनीताल

बिना नक्शा पास कराए बन रहे भवनों पर हाईकोर्ट लेगा फैसला

RNS INDIA NEWS 19/06/2023
nainital high court

नैनीताल। प्रदेश में विकास प्राधिकरण से बिना नक्शा पास कराए बन रहे भवनों पर हाईकोर्ट फैसला लेगा। एक जनहित यचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी व न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने बेतरतीब निर्माण पर सरकार से तीन सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा है। साथ ही कोर्ट ने इस दौरान होने वाले सभी निर्माण कार्यों को अपने निर्णय के अधीन रख लिया है। कोर्ट ने कहा कि निर्माण की जिम्मेदारी स्वयं निर्माणकर्ता की होगी। मामले की अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी। हाईकोर्ट ने जिला विकास प्राधिकरणों से बिना नक्शा पास कराए हो रहे निर्माण से जुड़ी जनहित याचिका पर सोमवार को सुनवाई की। याचिका में कहा गया है कि राज्य सरकार ने 2017 में हर जिले में जिला विकास प्राधिकरण का गठन किया। तय किया गया कि जिले में जितने भी निर्माण कार्य होंगे वह प्राधिकरण के नियमों के तहत होंगे। पर सरकार ने 17 मार्च 2021 को एक शासनादेश जारी कर कहा कि 2016 से पूर्व के क्षेत्रों में मानचित्र की स्वीकृति यथावत रहेगी। बाद में जोड़े गए नए क्षेत्रों के लिए कोई प्रावधान नहीं रखा। जिसकी वजह से हल्द्वानी के गौलापार में बेतरतीब आवासीय व व्यावसायिक कॉलोनियां काटी जा रही हैं। जहां बिना नक्शा पास कराए निर्माण हो रहे हैं। जब इसकी शिकायत डीडीए से की गई तो उनकी ओर से कहा गया कि नए क्षेत्रों के लिए भी वही नियम लागू हैं, जो 2016 से पूर्व के क्षेत्रों पर लागू हैं। वहीं याचिकाकर्ता का कहना है कि नियमानुसार केवल निर्माण कार्य करने को मानचित्र की छूट मिल सकती है। पर नए क्षेत्र डीडीए के नियमों का पालन करने को भी बाध्य हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मूसरी में बहुमंजिला भवन निर्माण पर 24 घंटे में जवाब मांगा
Next: पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह की माता के निधन पर कांग्रेसजनों ने किया शोक व्यक्त

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.