Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बिना ड्राइवर ट्रेनों को दौड़ाने की तैयारी में रेलवे
  • राष्ट्रीय

बिना ड्राइवर ट्रेनों को दौड़ाने की तैयारी में रेलवे

RNS INDIA NEWS 17/06/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारतीय रेलवे अपने इंफ्रास्ट्रक्चर में लगातार विकसित करने के बीच आगामी कुछ सालों में बिना ड्राइवर के ही ट्रेन पटरी पर दौड़ाने की तैयारी कर रहा है। रेलवे ने ऐसी प्रणाली को विकसित की है जिससे ड्राइवर के ऑटो मोड पर ट्रेन चलाना आसान हो जाएगा। इसके लिए रेलवे को 5 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम मिल गई है।
रेलवे के सूत्रों की माने तो स्पेक्ट्रम की बदौलत ट्रेनों को अब बिना ड्राइवर चलाने की दिशा में काम हो सकेगा। स्पेक्ट्रम की वजह से कनेक्टिविटी बेहतर होगी और स्मूथ सिगनलिंग में मदद मिलेगा। इसके अलावा ट्रेन की मूवमेंट पर भी नजर रखना आसान हो जाएगा। रेलवे को यह स्पेक्ट्रम 4जी के तहत मिला है। इसकी वजह से सिग्नल और संचार मुहैया कराना अब आसान हो जाएगा। इसके साथ ही रेलवे ने एक और अच्छी खबर दी है। उत्तर भारत में सर्दियों में घने कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग जाता है। ट्रेन ड्राइवर को कोहरे के दौरान सिग्नल के लिए बाहर देखना पड़ता था। सिग्नल साफ तौर पर दिखाई ना देने के कारण ट्रेन बेहद ही धीमी गति में चलती थी। हालांकि, अब ऐसा नहीं होगा। स्पेक्ट्रम की वजह से ड्राइवर के कैब में ही सिग्नल मुहैया हो जाएगा जिसकी वजह से ड्राइवर को हालात के बारे में पहले ही पता चल जाएगा।
इतना ही नहीं, इस स्पेक्ट्रम के मिल जाने से ट्रेन में कई तरह की सुविधाओं को दुरुस्त करने में मदद मिलेगी जैसे कि सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। इससे सुरक्षा व्यवस्थाओं पर नजर रखा जा सकेगा। सारे स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा प्रदान कर दी जाएगी। रेलवे ट्रैक की भी निगरानी हो सकेगी। वीडियो और साउंड में भी सुधार की गुंजाइश है। ट्रेन की रफ्तार भी बढ़ेगी। अभी दिल्ली मुंबई और दिल्ली हावड़ा रूट पर ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे की है। इसे 200 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ाए जाने की संभावना है। पहले साल में 600 किलोमीटर रेल नेटवर्क में सुधार होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोजपा में अब पार्टी पर अधिकार की जंग
Next: स्थानीय बेरोजगार युवाओं को मेडिकल कॉलेज में रोजगार की मांग को लेकर तलाड़बाड़ी के ग्रामीण हुए मुखर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.