Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • बिलासपुर में बादल फटा, कई मकान क्षतिग्रस्त, पशुशाला मे बंधे पशु भी तेज बहाव में बहे
  • हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में बादल फटा, कई मकान क्षतिग्रस्त, पशुशाला मे बंधे पशु भी तेज बहाव में बहे

RNS INDIA NEWS 08/07/2022
rns featured image new

घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत कूह मझवाड़ में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। बीती रात क्षेत्र में भारी बारिश हो हुई। देर रात लगभग दो बजे जोरदार धमाका हुआ जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई है।
यह बादल गांव भगौट, पालगरी व पड़गेल में फटा। जिससे पड़गेल नाला भारी उफान के साथ बहता हुआ दिखा। पानी के तेज बहाव में चार पशुशाला बह गई व कई मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। पशुशाला मे बंधे पशु भी पानीं में बह गए और कुछ दब गए हैं।
सरवन पुत्र ख्यारू व महंत राम पुत्र ख्यारू की दो गोशालाएं पानी के बहाव में बह गई हैं। इन दोनों गोशालाओं के अंदर बंधी दो भैंस व 7 बकरियां भी पानी में बह गई है। परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। यह जानकारी पंचायत प्रधान रेखा देवी ने दी है। उन्होंने बताया कि गत रात्रि बादल फटने से क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है जिसमें लोगों की जमीन भी तबाह हो गई है।
पिछले 24 घंटे के दौरान मंडी जिले के कटौला में 125.6 मिमी, बलद्वाड़ा में 79.0 मिमी, सरकाघाट में 77.3 मिमी बारिश हुई है। बिलासपुर के बरठीं में 84 मिमी और घुमारवीं में 92.4 मिमी बारिश हुई है। हमीरपुर के भराड़ी में 107.0 मिमी, सुजानपुर टीहरा 79.0 मिमी और शिमला के  रोहड़ू में 72 मिमी  बारिश हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल
Next: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में आईएमडी ने की भारी बारिश की भविष्यवाणी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.