Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बिकी हुई जमीन दोबारा बेचकर 8.50 लाख ठगे
  • देहरादून

बिकी हुई जमीन दोबारा बेचकर 8.50 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 23/01/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   जमीन दिलाने के नाम पर फर्जी पॉवर ऑफ आटर्नी से लाखों रुपये ठगने और बाद में समझौते के नाम पर पहले से बिकी हुई जमीन दोबारा बेचकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी, उसके बेटे और एक अन्य सहयोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि नसरीन शफीक निवासी पुरानी तहसील, रुड़की (हरिद्वार) ने तहरीर दी। बताया कि वर्ष 2010 में उन्होंने देहरादून में मकान बनाने के लिए जमीन की तलाश की थी। इस दौरान उनका संपर्क रौनक अली निवासी निकट कारगी चौक देहरादून से हुआ। रौनक अली ने खुद को बिजनौर निवासी विनोद कुमार की जमीन का पंजीकृत प्रतिनिधि बताते हुए कारगी ग्रांट में 1500 वर्ग फीट जमीन दिखाई। सौदा आठ लाख रुपये में तय हुआ और पीड़िता ने पूरी रकम का भुगतान कर दिया। 19 जून 2010 को रौनक अली ने जमीन की रजिस्ट्री भी कर दी। जब पीड़िता ने कब्जे की मांग की तो आरोपी टालमटोल करने लगा। जांच करने पर पता चला कि सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में रौनक अली के नाम कोई मुख्तारनामा दर्ज ही नहीं था। ठगी का अहसास होने पर जब पीड़िता ने पैसे वापस मांगे तो रौनक अली ने पांच लाख रुपये का चेक दिया। वह बैंक में बाउंस हो गया। इसके बाद पीड़िता के पति ने रुड़की कोर्ट में चेक बाउंस का मुकदमा दायर किया। कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए रौनक अली ने माफी मांगी और अपनी गलती सुधारने के नाम पर दूसरी जगह जमीन देने का प्रस्ताव रखा। आरोपी ने अपने परिचित संजय शर्मा के साथ मिलकर सुद्धोवाला, विकासनगर में 150 वर्ग गज जमीन दिखाई। समझौता करते हुए 20 जनवरी 2017 को संजय शर्मा के माध्यम से यह जमीन नसरीन के नाम रजिस्टर करवा दी गई। इस दौरान रौनक अली ने जमीन की चारदीवारी के नाम पर अपने बेटे शहबाज अली को 50 हजार रुपये नकद भी दिलवाए। पीड़िता जब सुद्धोवाला वाली जमीन का दाखिल-खारिज कराने तहसील पहुंची तो वहां एक और बड़ा खुलासा हुआ। पता चला कि जिस जमीन की रजिस्ट्री संजय शर्मा और रौनक अली ने करवाई है, उसे मूल जमीन मालिक पहले ही किसी और को बेच चुका था। दो बार धोखाधड़ी का शिकार होने के बाद पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में गुहार लगाई। पुलिस को दी तहरीर पर में बताया कि उनसे कुल 8.50 लाख रुपये ठगे गए। आईजी रेंज कार्यालय में शिकायत पर गुरुवार को पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने रौनक अली, उसके बेटे शहबाज अली और संजय शर्मा निवासी प्रेमपुर माफी, कौलागढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खराब ई-रिक्शा को धक्का लगा रहे युवक को डंपर ने मारी टक्कर
Next: चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.