Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बाइक सवार युवकों ने किया बीच चौराहे पर दो युवकों पर जानलेवा हमला
  • हरिद्वार

बाइक सवार युवकों ने किया बीच चौराहे पर दो युवकों पर जानलेवा हमला

RNS INDIA NEWS 29/06/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। शहर के नगर निगम चौक पर शनिवार को बाइक सवार छह-सात युवकों ने दो युवकों पर जानलेवा कर दिया। इससे दोनों युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की है। हमलावर भीड़ को देखकर भाग निकले। जबकि एक हमलावर की बाइक घटनास्थल पर ही रह गई। पुलिस ने बाइक को कब्जे ले लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भगवानपुर के इब्राहिमपुर इनायतपुर निवासी अजीत सिंह और जसवीर सिंह ने तहरीर देकर बताया है कि वह दोनों रुड़की नगर निगम के पास आंबेडकर चौक से गुजर रहे थे। दोनों ही रुड़की के एक होटल में नौकरी करते हैं। शनिवार दोपहर को अचानक से बीच चौराहे पर छह-सात बाइक सवारों ने उन्हें घेर लिया। जिसके बाद बाइक सवारों ने लोहे की रॉड और लाठी डंडों से हमला बोल दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों की भीड़ देख हमलावर मौके से फरार हो गए। लेकिन भागने की आपाधापी में एक बाइक वहीं छूट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक को कब्जे में लिया है। वहीं हमले में घायल दोनों युवकों को गंभीर चोट लगी हैं। अजीत ने बताया कि उसके चेहरे और आंख पर गहरी चोट है। जबकि जसवीर का सिर फूटा है। रुड़की कोतवाली इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि घायल युवकों का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेलाकुई में सड़कों पर घूमने वाले लावारिस पशु बने मुसीबत
Next: राशिफल 30 जून

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.