Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बाइक सवार की मौत पर पुलिस चौकी पर प्रदर्शन
  • हरिद्वार

बाइक सवार की मौत पर पुलिस चौकी पर प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 20/03/2023
05

रुड़की। बीते रविवार रात बाइक सवार की अज्ञात वाहन से टक्कर होने पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार सुबह भीम आर्मी नेता महक सिंह अपने समर्थकों के साथ इकबालपुर पुलिस चौकी पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। गांव बालेकी यूसुफपुर निवासी सौरभ (21) पुत्र राधेश्याम बाइक से रविवार रात अपनी बहन के घर लंढौरा जा रहा था। इकबालपुर से आगे देवपुर के पास अज्ञात वाहन ने सौरभ को टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने सड़क दुघर्टना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा। सोमवार सुबह भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने इकबालपुर पुलिस चौकी के पास धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना प्रदर्शन में भीम आर्मी नेता महक सिंह और भगवानपुर विधायक ममता राकेश भी पहुंचीं। लोगों ने अज्ञात वाहन को जल्द ढूंढने की मांग की। इकबालपुर पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि राधेश्याम की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर चीला रेंज में हुई कार्यशाला
Next: पिता की फर्जी वसीयत बनाकर तालाब की भूमि बेचने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.