Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बिजली संकट पर पावर एजेंसियो की जिम्मेदारी तय
  • देहरादून

बिजली संकट पर पावर एजेंसियो की जिम्मेदारी तय

RNS INDIA NEWS 23/03/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  गर्मियों में बिजली संकट से निपटने को यूपीसीएल और पिटकुल के अफसरों की जिम्मेदारी तय करते हुए संयुक्त समिति का गठन किया गया है। इस समिति में उच्च स्तर पर समन्वय को निदेशक और जमीनी स्तर पर मुख्य अभियंता स्तर के अफसरों को शामिल किया गया है। ये समिति बिजली सप्लाई सामान्य बनाए जाने को लेकर जरूरी कदम उठाएगी।
अप्रैल से लेकर जून महीने के बीच बिजली सप्लाई का जबरदस्त दबाव रहता है। इस दौरान बिजली की मांग अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाती है। बिजली की बढ़ती मांग के कारण ट्रांसफार्मर, सब स्टेशन ओवरलोड होने से बिजली सप्लाई कट करनी पड़ती है। पिछले साल गर्मियों में न सिर्फ यूपीसीएल के सब स्टेशन, ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गए थे, बल्कि पिटकुल के बड़े सब स्टेशन भी ओवरलोड हो गए थे। इसके कारण पॉवर कट का बड़ा संकट खड़ा हुआ।
इस बार गर्मियों में ऐसी दिक्कत न हो, इसके लिए पिटकुल और यूपीसीएल के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को दोनों एजेंसियों की संयुक्त समिति गठित की गई है। समिति में पिटकुल यूपीसीएल के हल्द्वानी, रुड़की, ऋषिकेश, काशीपुर, रुद्रपुर, देहरादून क्षेत्र के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता को शामिल किया गया है। ये संयुक्त समन्वय समिति अपने अपने क्षेत्रों के तहत सब स्टेशनों का गहनता के साथ विश्लेषण कर ओवरलोड वाले 400 केवी, 220 केवी वाले सब स्टेशनों को चिन्हित करेगी। इन सब स्टेशनों से निकलने वाली 33 केवी फीडर को कम लोड वाले सब स्टेशनों पर ट्रांसफर करने का काम करेगी।

पिछले साल खड़ा हुआ था संकट
गर्मियों में पिछले साल बिजली सप्लाई का बड़ा संकट खड़ा हुआ था। दोनों एजेंसियां एक दूसरे पर पॉवर कट का ठीकरा फोड़ती रही। देहरादून, हरिद्वार और यूएसनगर में सबसे अधिक दिक्कत पेश आई।

पर्यटन स्थलों पर विशेष फोकस
एमडी पिटकुल पीसी ध्यानी ने बताया कि पर्यटन स्थलों और चार धाम यात्रा से जुड़े क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया जा रहा है। इन स्थानों पर बिजली सप्लाई सामान्य बनाए रखने को युद्धस्तर पर प्रयास किए जाएंगे। ताकि चार धाम यात्रा और पर्यटन स्थलों में कोई दिक्कत पेश न आए।

संयुक्त समन्वय समिति ग्रिड संचालन को प्रान्तीय भार निस्तारण केन्द्र देहरादून के साथ समन्वय स्थापित करेगी। आपात स्थिति में आपसी तालमेल से प्रदेश में 24 घंटे बिना पॉवर कट के बिजली सप्लाई करेगी। बेहतर बिजली सप्लाई को सिस्टम को अपग्रेड रखा जाएगा।     – पीसी ध्यानी, एमडी पिटकुल

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर में रखा सामान जलकर हुआ राख तो मदद को आगे आए ग्रामीण
Next: उपनल कर्मचारियों ने उठाई नियमितीकरण की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.