Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बिजली, पानी की आपूर्ति ठप होने से नाराज छात्रों ने प्राचार्य को घेरा
  • देहरादून

बिजली, पानी की आपूर्ति ठप होने से नाराज छात्रों ने प्राचार्य को घेरा

RNS INDIA NEWS 29/03/2022
default featured image

विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर के पुराने परिसर में बिजली और पेयजल की आपूर्ति ठप होने से आक्रोशित छात्रों ने प्राचार्य का घेराव किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन छात्रों की समस्याओं को लेकर असंवेदनशील रवैया अख्तियार कर रहा है। कहा कि एक दिन में आपूर्ति बहाल नहीं होने पर कक्षाओं का बहिष्कार किया जाएगा।
मंगलवार को प्राचार्य कक्ष में घेराव करने पहुंचे छात्रों ने बताया कि दो महाविद्यालय के पुराने परिसर में बीएड विभाग के साथ ही योग और मॉस कम्यूनिकेशन विभाग भी संचालित होते हैं। दो माह पूर्व पुराने परिसर का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। जबकि पेयजल कनेक्शन पहले से ही काटा गया है। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली, पानी की आपूर्ति ठप होने से छात्र-छात्राओं को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। गर्मी में उन्हें पंखे की हवा तक नसीब नहीं हो रही है। इसके साथ ही पीने के पानी के लिए कॉलेज परिसर से बाहर बाजार की दौड़ लगानी पड़ रही है। कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ ही बिना बिजली, पानी के कक्षाओं में बैठना मुश्किल हो रहा है। बिना पंखे के सुबह दस बजे बाद कक्षा कक्ष में नहीं बैठा जा सकता है। कॉलेज प्रशासन से कई बार पुराने परिसर में बिजली, पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की जा चुकी है। बावजूद इसके छात्रों की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। घेराव करने वालों में मोहित जैन, आशुतोष, श्रेया, शिवानी लोहानी, अमीषा नेगी, काजल राठौर, शिवानी भट्ट, अंबिका चौहान आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टैबलेट की राशि न मिलने से खफा छात्रों ने प्राचार्य को घेरा
Next: टेंडर निरस्त नहीं होने पर कोर्ट जाने की धमकी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.