Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • बिजली-पानी के कनेक्शन काटे जाने पर भड़के प्रभावित
  • चमोली

बिजली-पानी के कनेक्शन काटे जाने पर भड़के प्रभावित

RNS INDIA NEWS 02/02/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  जोशीमठ में प्रशासन द्वारा आपदा प्रभावित ऐसे परिवार जिनके घरों का पूर्ण भुगतान हो चुका है उनके घरों के बिजली व पानी के कनेक्शन काटे जाने शुरू हो गए हैं। अचानक प्रशासन की कार्यवाही से प्रभावितों में हड़कंप मच गया गया है, क्योंकि जनवरी माह का किराया नहीं मिलने व नगर में किराये के भवनों की कमी समेत अन्य कारणों के बाद अधिकांश प्रभावित अपने क्षतिग्रस्त भवनों में लौट आये हैं, वहीं सदिर्यों में बिजली पानी काटने शुरू होने से प्रभावितों में अक्रोश है। प्रशासन की कार्यवाही के बीच जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने शंकराचार्य स्वरूपानन्द सरस्वती आश्रम में बैठक कर सरकार से प्रभावितों के प्रति मानवीय दृष्टीकोण अपनाने की अपील करते हुए 11 बिन्दुओं पर चर्चा की व निर्णय लिया की एक सप्ताह के अंदर पुनः बैठक कर इन बिन्दुओं को सरकार के सामने रखा जायेगा ताकि नगर के लोगों को राहत मिल सके। बैठक में निर्णय हुआ कि जोशीमठ के प्रभावितों को नगर के निकट की ही सुरक्षित भूमि ,सेना को नगर से हटाते हुए सेना, आईटीबीपी एवं एनटीपीसी की सुरक्षित भूमि में भी विस्थापन दिया जाय, जिन जिन क्षेत्रों को हाई रिस्क एवं मिडियम रिस्क एवं रैड जोन में रखा गया है कि परिवार वार सूची जारी करने, नगर के ट्रीटमैंट के लिए केन्द्र द्वारा जो पैंसे दिए गए हैं उसके सापेक्ष नगर का जल्द ट्रीटमैंट शुरू करने, जमीनों का मुआवजा देने, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से स्लैब हटाने आदि की मांग की। बैठक में समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, संयोजक अतुल सती, कमल रतूडी, संयज उनियाल, नैनी भंडारी, हरेन्द्र राणा, ठाकुर राणा, माधव सेमवाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीमेंट-सरिया से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक-हेल्पर घायल
Next: राशिफल 03 फरवरी

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.