Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बिजली कटौती से परेशान किसानों ने जेई को धरने पर बैठाया
  • हरिद्वार

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने जेई को धरने पर बैठाया

RNS INDIA NEWS 09/05/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  गर्मी शुरू होते ही भगवानपुर क्षेत्र में बिजली कटौती भी होने लगी है। बिजली कटौती से परेशान भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट के गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों ने गुरुवार को कस्बे में स्थित बिजली घर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जेई को भी किसानों ने काफी देर तक धरना स्थल पर अपने पास बैठाकर रखा। किसानों का आरोप है कि बिजली कटौती की वजह से सिंचाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। बाद में बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया।
गुरुवार को कस्बे में स्थित ऊर्जा निगम के कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन के गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष सोनवीर चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि घाड़ क्षेत्र के डाडा बिजली घर से संचालित हाल्लुमजरा, अकबरपुर कालसो, हबीबपुर निवादा, नांगल पलुनी, दरियापुर दयालपुर, धीरमाजरा समेत कई गांव में बिजली की ट्रिपिंग के चलते विद्युत आपूर्ति ठप हो रही है। जिससे कि किसानों को सिंचाई करने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने फसल खराब होने का भी आरोप लगाया। किसानों ने लाइनमैन पर तार उल्टे जोड़कर कम बिजली भेजे जाने का आरोप लगाया। किसानों ने लाइनमैन को हटाए जाने की मांग की। गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष सोनवीर चौधरी ने बताया कि 24 घंटे में मात्र दो ही घंटे ही किसानों को बिजली मिल रही है। ऐसे में सिंचाई कैसे होगी। धरने की सूचना पर पहुंचे एसडीओ अजीव राणा ने धरनास्थल पहुंचकर किसानों के साथ वार्ता की। एसडोओ ने बिजली कटौती का समाधान किए जाने व बिजली का कोई शटडाउन ना होने तथा लाइनमैन को हटाए जाने के साथ ही बिजली आपूर्ति तुरंत सुचारू किए जाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसान शांत हुए और धरना समाप्त किया। इस दौरान नाथीराम चौहान , सचिन चौहान, देशराज सैनी ,कुर्बान, पंकज कुमार, निक्की , नदीम , छोटा चौहान आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेलाकुई में आधा घंटा जाम में फंसे रहे वाहन
Next: दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत चार पर केस

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.