Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • बिजली कट से निजात मिलने पर अधिशासी अभियंता व स्टाफ को किया सम्मानित
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

बिजली कट से निजात मिलने पर अधिशासी अभियंता व स्टाफ को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 07/09/2021
rns featured image new

विभाग ने 36 घंटो में कर दिए 3 ट्रांसफार्मर अपग्रेड

आरएनएस सोलन(नालागढ़):
अगर विभागीय अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर जनता की समस्याओं का निराकरण करने की पहल करें तो जनता भी अधिकारियों का दिल से सम्मान करती है। ऐसे ही मंगलवार को उपमंडल नालागढ़ में देखने को मिला जब बिजली के कटों से निजात मिलने पर विद्युत उपमंडल नालागढ़ के अधिशासी अभियंता व स्टाफ को प्रतिनिधिमंडल ने सम्मानित किया। न्यू नालागढ़ में लग रहे बिजली के कटों से पिछले लंबे समय से लोग परेशान थे। जिस पर लोगों ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता से समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई। विभाग ने भी लोगों की समस्या को गंभीरता से लिया और 36 घंटों में 3 ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड कर दिया।

जिस पर विभाग की कार्यप्रणाली से खुश न्यू नालागढ़ डिवेल्पमेंट सोसायटी ने नालागढ़ के बिजली विभाग द्वारा किए गए सराहनीय कार्य पर अधिकारियों को सम्मानित किया। सोसाइटी का कहना है कि पिछले कई सालों से न्यू नालागढ़ में बिजली की समस्या रहती थी। जिसे अधिशाषी अभियंता दर्शन सिंह ने प्राथमिकता से लेते हुए समाधान निकाल दिया है और अब एरिया में बिजली कटों से निजात मिल चुकी है। न्यू नालागढ़ सोसाइटी के पदाधिकारीयों ने विद्युत मंडल के सभी अधिकारियों को टोपी, शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष व सोसाइटी के महासचिव हरबंस पटियाल ने न्यू नालागढ़ की बिजली की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिय मुख्यमंत्री समेत विद्युत बोर्ड के अधिकारियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि विभाग ने 36 घंटो में न्यू नालागढ़ में 3 टांसफार्मर अपग्रेड कर दिए हैं। विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता दर्शन सिंह ने बताया कि वास्तव में न्यू नालागढ़ की पॉवर सप्लाई की समस्या बन गई थी और ओवरलोड होने से सारा सिस्टम फेल हो रहा था। जिसके बाद जरूरी कदम उठाते हुए पुराने 3 ट्रांसफार्मर अपग्रेड व कंडक्टर सिस्टम को बदला गया। इस मौके पर सोसाइटी के अध्यक्ष कुलदीप सैनी, रविंद्र सैनी, नसीब सैनी, रूप नारायण, राम मूर्ति शर्मा, बग्गा राम, एमएस नेगी, चेत राम शर्मा व दीपक ठाकुर मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौणी विश्वविद्यालय में फ्रूट्स एंड वेजिटेबल प्रोसेसिंग एवं बेकरी प्रोडक्ट डिप्लोमा के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू
Next: ब्रश व रंगों से हू-ब-हू कागज पर उतारी एसपी मोहित चावला की तस्वीर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.