Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार से आ रही स्कॉर्पियो की कंटेनर से टक्कर, 9 की मौत
  • उत्तर प्रदेश

बिहार से आ रही स्कॉर्पियो की कंटेनर से टक्कर, 9 की मौत

RNS INDIA NEWS 11/03/2021
rns featured image new

आगरा, 11 मार्च (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के आगरा में तडक़े एक दर्दनाक सडक़ हादसा हुआ है। यहां एत्मादपुर की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो डिवाइडर पर चढक़र गलत साइड आ गई और कंटेनर से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे स्कॉर्पियो में सवार 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस दुर्घटना में 3 लोग घायल हो गए हैं। एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लगा हुआ है। हादसा आगरा-कानपुर हाईवे पर हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और मृतकों की पहचान की जा रही है। यह हादसा तडक़े सुबह 5.15 बजे हादसा हुआ। एत्मादपुर की ओर से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढऩे के बाद रांग साइड पहुंच गई। इसी बीच रामबाग की ओर से कंटेनर आ गया और दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। स्कॉर्पियो में टक्कर मारने के बाद कंटेनर छोडक़र चालक और क्लीनर मौके से फरार गए। हादसे में स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार लोग फंस गए। लोगों ने स्कॉर्पियो में फंसे चार घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा दिया। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद स्कॉर्पियो की बॉडी तोडक़र अन्य लोगों को निकालने की कोशिश की गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो में फंसे अन्य लोग निकल सके। स्कॉर्पियो में चालक समेत 12 लोग सवार बताए जा रहे हैं। इनमें से आठ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की सांसें अस्पताल पहुंचने पर थम गई। तीन को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।स्कॉर्पियो का नंबर जेएच 13 डी 5029 है। पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर शिनाख्त के प्रयास कर रही है। हाईवे पर हादसे के बाद कई किमी तक जाम लग गया। हाईवे से कंटेनर और क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को हटवा रही है।

<blockquote><strong><a href=”https://bv7np.app.goo.gl/ciXHKgo5bEJN5kKz6″>डीमैट खाता खोलें निशुल्क, शेयर बाजार में निवेश करें। </a></strong></blockquote>

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के बाद की खुदकुशी
Next: सात महीने के बच्चे को उतारा मौत के घाट, फिर फांसी लगाकर दे दी जान

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.