Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बीड़ी दिलाने से किया इनकार तो घोंपा चाकू
  • हरिद्वार

बीड़ी दिलाने से किया इनकार तो घोंपा चाकू

RNS INDIA NEWS 24/12/2020
rns featured image new

हरिद्वार। रानीपुर विष्णुलोक कॉलोनी में बीड़ी दिलाने से इनकार करने के बाद हुए विवाद में एक युवक के पेट में चाकू घोंप दिया, जबकि दूसरे को सरिये से वार कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक विष्णुलोक कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र जगपाल सिंह ने शिकायत देकर बताया कि घटना बीते 21 दिसंबर की है। जब उसका भाई दीपक अपने घर से बाहर एक दुकान पर सामान लेने के लिए जा रहा था। दीपक को बीच रास्ते में अमन पुत्र मंसुर निवासी अहबाबनगर ज्वालापुर मिला। आरोप है कि अमन ने दीपक से बीड़ी मांगी। लेकिन दीपक ने बीड़ी दिलाने से इनकार कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया और अमन अपने साथ साहिल पुत्र जाहिद निवासी अहबाबनगर और एक अन्य साहिल के साथ चार लोगों को लेकर आ गया। आरोप है कि अमन अपने साथियों के साथ घर में घुस आया। घर में एक अन्य भाई रवि खाना खा रहा था। आरोप है कि हाथ में चाकू और सरिया लेकर आरोपी घर में घुसे और रवि पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि रवि के पेट और कमर पर चाकू घोंप दिया। जिससे रवि बेहोश हो गया। दीपक मौके पर पहुंचा तो उस पर आरोपियों ने सरियों से वार कर दिया। रवि को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार रात को राजेंद्र कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसएसआई विक्रम धामी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर से लापता हुई दो नाबालिग लुधियाना से बरामद
Next: भट्टीगांव में दोबारा गुलदार दिखाई देने से हडक़ंप

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.