Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • व्याख्यान में छात्रों ने लिया स्वस्थ और अनुशासित जीवन का संकल्प
  • अल्मोड़ा

व्याख्यान में छात्रों ने लिया स्वस्थ और अनुशासित जीवन का संकल्प

RNS INDIA NEWS 04/04/2026
WhatsApp Image 2026-04-04 at 19.07.34

अल्मोड़ा। राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन के पूर्व अध्यक्ष एवं गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भावनगर तथा जाइडस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल दाहोद के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. सीबी त्रिपाठी के प्रवास के दौरान छात्र-छात्राओं के लिए एक्स्ट्रा म्यूरल सह प्रेरक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैच 2023, 2024 और 2025 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। व्याख्यान में डॉ. त्रिपाठी ने स्वास्थ्य सेवा को राष्ट्र सेवा का माध्यम बताते हुए छात्रों से समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने परिसर को तंबाकू मुक्त, शराब मुक्त और सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया तथा छात्रों को बेहतर डॉक्टर बनने के लिए नैतिक मूल्यों और अनुशासन पर जोर दिया। कार्यक्रम में संतुलित आहार के महत्व पर भी चर्चा की गई। इस दौरान छात्रों और शिक्षकों ने डॉ. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सामूहिक रूप से खिचड़ी तैयार की, जिसमें 60 से अधिक छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। बैच 2023 की छात्रा प्रतिज्ञा राठौर को ‘मोस्ट पॉपुलर स्टूडेंट’ का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. आनंद नारायण सिन्हा, डॉ. अंजली, डॉ. आशीष, डॉ. नीतू चौधरी और डॉ. अनिल पांडे सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृत, चारधाम मार्ग होगा अधिक सुरक्षित
Next: प्रशिक्षण के बाद 30 युवाओं को मिली नौकरी

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-03 at 17.44.34_11zon (1)
  • अल्मोड़ा

राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.