Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • भूस्खलन के मलबे में 21 लोगों के दबे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी
  • अंतरराष्ट्रीय

भूस्खलन के मलबे में 21 लोगों के दबे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी

RNS INDIA NEWS 06/04/2021
rns featured image new

लेम्बाता (इंडोनेशिया)। पूर्वी इंडोनेशिया के सुदूर क्षेत्र में हुए भूस्खलन के बाद मलबे में दबे करीब 21 लोगों की तलाश के लिए बचावकर्मियों ने मंगलवार को भी प्रयास जारी रखा। दक्षिणपूर्वी एशियाई राष्ट्र और पड़ोस के पूर्वी तिमोर में खराब मौसम की वजह से लेंबाता द्वीपसमूह में रविवार को हुए भूस्खलन में कई गांव प्रभावित हुए। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी के मुताबिक कम से कम 67 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। सैकड़ों पुलिस, सैनिकों और निवासियों ने हाथों, फावड़ों और कुदालों की मदद से दबे हुए तलाश के लिए मलबा हटाया। भारी बारिश की वजह से ये प्रयास बाधित हुए। मिट्टी में सनी एक लाश को निकालकर दफन करने के लिए ले जाने के दौरान लापता लोगों के रिश्तेदार रोते-बिलखते देखे गए। उष्णकटिबंधीय तूफान के कारण भारी बारिश से आई बाढ़ में इंडोनेशिया में कम से कम 128 लोगों की और पूर्वी तिमोर में 27 लोगों की मौत हो गई। वहीं हजारों घर क्षतिग्रस्त हो गए और हजारों लोग आपदाओं में विस्थापित हो गए जो लगातार भयावह होती जा रही है क्योंकि तूफान ऑस्ट्रेलिया की तरफ दक्षिण में बढ़ते हुए कई दिनों तक क्षेत्र को प्रभावित करना जारी रखेगा। इंडोनेशियाई आपदा अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 72 लोग लापता हैं। बचाव प्रयास मौसम और प्रभावित इलाकों के दूर-दराज होने की वजह से प्रभावित हो रहे हैं। कई इलाकों में सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजस्व उप निरीक्षक को ट्रैक्टर ट्राली से कुचलने का प्रयास
Next: रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा से तय होगी बाजार की दिशा

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.