Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • भू-कटाव न रोकने से ग्रामीणों में आक्रोश
  • रुद्रप्रयाग

भू-कटाव न रोकने से ग्रामीणों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 14/06/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। सिलगढ़ पट्टी के शीशों बंगधार तोक में मंदाकिनी नदी से भू कटाव न रुकने क्षेत्रीय लोगों में खासा रोष बना हुआ है। वहीं ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग पर यहां पर बाढ़ सुरक्षा के नाम पर लगभग डेढ़ करोड़ की धनराशि को भी खानापूर्ति बताया है। वहीं सूर्यप्रयाग-मूसाढुंग सड़क का एक बड़ा हिस्सा भी लगातार धंसने से सड़क को नुकसान पहुंच रहा है।
सिलगढ़ समिति के सदस्य ओम प्रकाश बहुगुणा ने डीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि वर्ष 2013 में आई केदारनाथ आपदा से शीशों बंगधार में लगातार भू धंसाव हो रहा है। जिससे क्षेत्रीय ग्रामीणों के खेतों को लगातार नुकसान पहुंच रहा है। कहा कि जहां इस बार रोपाई होनी थी, वहां कोदा, झंगोरा बोया हुआ है। नहर के क्षतिग्रस्त होने से खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कहा कि आपदा के बाद सिंचाई विभाग ने बाढ़ सुरक्षा के लिए योजना तो बनाई, लेकिन आपदा मद में 1 से डेढ़ लाख खर्च कर इतिश्री कर दी गई। विभाग भी आपदा मद का पैसा खर्च कर अपना पल्ला झाड़ रहा है। जब तक नदी किनारे सुरक्षा इंतजाम नहीं हो जाते, तब तक भू-धंसाव नहीं रुक पाएगा। उन्होंने भू धंसाव को रोकने के लिए विभाग को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं क्षेत्र के सूर्यप्रयाग मुसाढुंग एवं तैला सड़क का एक बड़ा हिस्सा करीब 300 मीटर भी निरन्तर धंसने से सड़क को नुकसान पहुंच रहा है। जिससे क्षेत्र में खतरा बना हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धामी सरकार 2.0: यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए बजट में फोकस, कमेटी के लिए पांच करोड़ रुपयों का प्रावधान
Next: बदरीनाथ में फर्जी होटल बुकिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.