Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • भू-धसांव से तीर्थपुरोहितों के पुश्तैनी आवासों को खतरा, डीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार
  • टिहरी

भू-धसांव से तीर्थपुरोहितों के पुश्तैनी आवासों को खतरा, डीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार

RNS INDIA NEWS 25/11/2023
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान के तहत की गई खोदाई से नारायण पुरी स्थित देवप्रयाग तीर्थपुरोहितों के पुश्तैनी आवास ध्वस्त होने की कगार पर हैं। उन्होंने जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन भेजकर उनके आवासों को सुरक्षित करने की मांग की है।  बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत नारायणपुरी में अलकनंदा तट की ओर आस्था पथ प्रस्तावित है जिसके तहत जेसीबी के जरिए खोदाई कर दी गई। मगर रेतीली मिट्टी होने से वहां भू-धंसाव शुरू हो गया है जो तीर्थपुरोहित समाज की पुरानी बस्ती तक पहुंच गया है। इससे बदरीनाथ मंदिर से जुड़ी कुबेर गली का एक हिस्सा जहां ढह चुका है वहीं, देवप्रयागवासियों का पंचभैया मोहल्ला भी इसकी जद में आ गया है। स्थानीय अमन व भुवनेश भट्ट ने जब भू-धसांव की फोटो सार्वजनिक की तो इस पूरे मामले का पता तीर्थ पुरोहितों को चला। उन्होंने डीएम चमोली को पत्र भेजकर बताया कि जेसीबी से अत्यधिक खोदाई से उनके आवासों के ध्वस्त होने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को सुरक्षात्मक कदम उठाने के निर्देश देने की मांग जिलाधिकारी से की। ज्ञापन भेजने वालों में प्रेमलाल पंचभैया, जितेंद्र डंगवाल, आलोक, अमित, शशिकान्त, उमाचरण पंचभैया, किशोर, जयप्रकाश, अजय, अनिल पंचभैया शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोहाजंग में रंगारंग लोकगीत व लोकनृत्य की प्रस्तुति दी
Next: सुरंग दुर्घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र और उत्तराखंड सरकार पर उठाए सवाल

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.