Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सुरंग दुर्घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र और उत्तराखंड सरकार पर उठाए सवाल
  • देहरादून

सुरंग दुर्घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र और उत्तराखंड सरकार पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 25/11/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। एक तरफ उत्तराखंड में सिलक्यारा सुरंग से 41 श्रमिकों को निकालने के लिए बचाव टीमें रात-दिन एक किए हैं तो दूसरी ओर इसको लेकर सियासत भी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ने पूरी परियोजना पर ही सवाल उठा दिए हैं। आम आदमी पार्टी के नेता एवं केजरीवाल सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने केंद्र और उत्तराखंड सरकार पर परियोजना को लेकर गलत तरीके से काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि इस परियोजना के लिए पर्यावरण मंजूरी की जरूरत न पड़े इसके लिए केंद्र और उत्तराखंड सरकार ने मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया।
सौरभ भारद्वाज ने कहा- तीन दिन पहले, मैंने एक संदेह व्यक्त किया था कि क्या इसमें (उत्तरकाशी सुरंग) मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया गया था। अब जब मैं जब अखबारों में खबरें देख रहा हूं, तो डर पैदा हो गया है, मेरा डर सच साबित हुआ है। सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि पर्यावरण मंजूरी को दरकिनार करने के लिए सैकड़ों किलोमीटर लंबी सड़कें बनाने के प्रोजेक्ट को 53 छोटे-छोटे हिस्सों में बांटा गया। फिर इसे पास किया गया ताकि पर्यावरण मंजूरी की जरूरत ही ना पड़े… ये काम केंद्र और उत्तराखंड सरकार ने किया है।
सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार हिमालय जैसे संवेदनशील क्षेत्र में चौड़ी सड़कें और सुरंगों का निर्माण कर के पर्यावरण से खिलवाड़ कर रही हैं। केंद्र और राज्य सरकार ऐसा कर के बड़े भूस्खलन और आपदाओं को न्यौता दे रही हैं। इसकी वजह से आने वाले वर्षों में हजारों लोगों की जान जा सकती है। ऐसा केंद्र और उत्तराखंड सरकार ने किया है। केंद्र और धामी सरकार ने उत्तराखंड को एक टाइम बम पर रखने का काम किया है। यह बम कब फटेगा किसी को नहीं पता।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भू-धसांव से तीर्थपुरोहितों के पुश्तैनी आवासों को खतरा, डीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार
Next: सिलक्यारा सुरंग में राहत व बचाव का कार्य लगातार 14वें दिन भी रहा जारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.