Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल गैसकांड की बरसी पर मुख्यमंत्री चौहान ने दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैसकांड की बरसी पर मुख्यमंत्री चौहान ने दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 03/12/2021
rns featured image new

भोपाल (आरएनएस)। विश्व की भीषणतम औद्योगिक दुर्घटनाओं में से एक भोपाल गैसकांड की बरसी पर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसमें मारे गए हजारों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
श्री चौहान ने गैसकांड की 37 वीं बरसी पर ट्वीट के जरिए लिखा है, भोपाल गैस त्रासदी में हमने अनेक अमूल्य जिंदगियों को असयम खो दिया, उन समस्त दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। धरती पर ऐसी त्रासदी की पुनरावृत्ति नहीं कभी न हो। सरकार और समाज के संयुक्त प्रयासों से ऐसी मानवीय भूलों को हम रोक सकते हैं।
भोपाल में स्थित यूनियन कार्बाइड कारखाने से 02 और 03 दिसंबर 1984 की दरम्यानी रात्रि में जहरीली मिथाइल आइसो सायनेट (मिक) गैस के रिसाव के कारण हजारों लोगों की मौत हो गयी थी और लाखों लोग प्रभावित हुए थे। हजारों लोग आज भी इस हादसे के 37 वर्षों बाद इसके दुष्प्रभाव झेलने को मजबूर हैं।

गैसकांड की बरसी पर आज गैस पीडि़तों के हित में कार्य करने वाले संगठनों की ओर से विरोध प्रदर्शन और श्रद्धांजलि सभाएं भी आयोजित की गयी हैं। भोपाल गैस पीडि़त महिला स्टेशनरी कर्मचारी संघ, भोपाल गैस पीडि़त महिला पुरुष संघर्ष मोर्चा, भोपाल ग्रुप फॉर इंफरमेशन एंड एक्शन और डाव कार्बाइड के खिलाफ बच्चे जैसे संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता दिन में प्रभावितों की विभिन्न मांगों के समर्थन में रैली निकालेंगे। ये संगठन पिछले कुछ दिनों से गैसकांड से संबंधित सवाल उठाते आ रहे हैं।
इसके अलावा गैसकांड की पूर्व संध्या पर कल यहां सिंधी कालोनी चौराहे से यूनियन कार्बाइड कारखाने तक मशाल जुलूस निकाला गया और गैसकांड में मारे गए नागरिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इन संगठनों का कहना है कि गैसकांड के असल दोषियों को अब तक सजा नहीं मिल पायी है। इसके अलावा प्रभावितों का पुनर्वास बेहतर ढंग से अब तक नहीं हो पाया है। पीडि़तों के उचित इलाज की व्यवस्थाएं भी नहीं हो सकी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ को मिली पदोन्नति, आईएमएफ में पहली महिला डिप्टी एमडी पद पर होंगी काबिज
Next: भारतीय सेना को अगले साल नई लड़ाकू वर्दी मिलेगी

Related Post

rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के सीएम के काफिले की 19 गाड़ियों में डीजल की जगह भर दिया पानी, प्रशासन में हड़कंप; पेट्रोल पंप सील

RNS INDIA NEWS 27/06/2025 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश : गुना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

RNS INDIA NEWS 11/11/2024 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

रीवा में स्कूल से घर जा रहे बच्चों के ऊपर गिरी मकान की दीवार, चार की मौत

RNS INDIA NEWS 04/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.