Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भूमि विवाद में पांच पर हत्या के प्रयास का मुकदमा
  • हरिद्वार

भूमि विवाद में पांच पर हत्या के प्रयास का मुकदमा

RNS INDIA NEWS 28/04/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। भिक्कमपुर में कुछ लोगों ने विवादित जमीन पर कब्जा कर लिया। एतराज करने पर उन्होंने दूसरे पक्ष के ऊपर हमला कर दिया। इसमें गंभीर रूप से घायल दो सगे भाइयों को देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्सर के रामपुर रायघटी निवासी सोमवीर ने भिक्कमपुर में तीन बीघा जमीन ली थी। कबूलपुरी रायघटी का नीतिराज जमीन अपनी होने का दावा करता है। आरोप है कि गत दिवस नीतिराज पक्ष ने जमीन को जोतकर कब्जा कर लिया। पता चलने पर सोमवीर और उसके परिवार के लोग खेत में पहुंचे और एतराज किया। इस पर दूसरे पक्ष ने लाठी, डंडे और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया था। हमले में सोमवीर उसका भाई लोकेश, कुसुमपाल और कुसुमपाल की पत्नी बिजेंद्री घायल हो गए थे। चारों को हरिद्वार के अस्पताल ले जाया गया था। वहां सोमवीर और बिजेंद्री को मरहम पट्टी के बाद छुट्टी मिल गई, लेकिन कुसुमपाल और लोकेश को गंभीर हालत में देहरादून रेफर कर दिया गया था। दोनों का फिलहाल देहरादून के अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। सोमवीर ने इसकी तहरीर कोतवाली में दी है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी नीतिराज उसके बेटे जतिन, वरुण, गौरव और ब्रह्मपाल पुत्र रघुवीर के खिलाफ जानलेवा हमला करने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीआरपी के सिपाहियों ने युवक को बचाया
Next: घायल चाचा को देखने गए भतीजे की कनपटी पर रिवाल्वर तानी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
  • वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद
  • सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.