Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राजस्थान के भीलवाड़ा में फिर सांप्रदायिक तनाव! हिंदू संगठनों ने बुलाया बंद, इंटरनेट सेवाएं निलंबित
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

राजस्थान के भीलवाड़ा में फिर सांप्रदायिक तनाव! हिंदू संगठनों ने बुलाया बंद, इंटरनेट सेवाएं निलंबित

RNS INDIA NEWS 12/05/2022
rns featured image new

जयपुर (आरएनएस)।  राजस्थान के भीलवाड़ा में एकबार फिर सांप्रदायिक तनाव की स्थिति सामने आ गई है। निजी विवाद को लेकर एक युवक की हत्या के बाद इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। वहीं युवक की हत्या के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र में निजी विवाद को लेकर 22 वर्षीय व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद यहां भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं एहतियात के तौर पर शहर में गुरुवार सुबह तक के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
22 वर्षीय हिंदू लडक़े को कथित तौर पर दूसरे समुदाय के सदस्यों ने चाकू मार दिया था, जब वे अपने छोटे भाई से जुड़े विवाद को सुलझाने गया था। इस घटना के बाद कोतवाली थाना क्षेत्र में भारी पुलिस तैनाती की गई और अतिरिक्त आरएसी बल को भी बुलाया गया। भीलवाड़ा में युवक की हत्या को लेकर कुछ हिंदू संगठनों ने बंद का आह्वान भी किया है।
जिलाधिकारी आशीष ने बताया कि स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारी बीती रात से ही शहर के चक्कर लगा रहे हैं। तनाव को कम करने के लिए जिला प्रशासन ने समुदाय के नेताओं के साथ बातचीत भी की है। ताकि ये घटना सांप्रदायिक रंग नहीं ले।
राजस्थान के करौली, अलवर और जोधपुर से हाल ही में सांप्रदायिक घटनाएं सामने आई थी। वहीं अब भीलवाड़ा में तनाव का माहौल बना हुआ है। राजस्थान पुलिस इन सांप्रदायिक हिंसाओं के बाद से अलर्ट पर है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अमेरिकी संसद के निचले सदन में 40 अरब डॉलर का यूक्रेन फंडिंग विधेयक पारित
Next: योगी आदित्यनाथ, अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी समेत 40 नेता सीएम धामी के लिए करेंगे चुनाव प्रचार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • सल्ट में 11 किलो से अधिक गांजे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
  • विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.