Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भेल में 45 कर्मचारियों ने अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद के गुर सीखे
  • हरिद्वार

भेल में 45 कर्मचारियों ने अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद के गुर सीखे

RNS INDIA NEWS 22/04/2023
rns featured image new

हरिद्वार। बीएचईएल में केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो राजभाषा विभाग नई दिल्‍ली के सौजन्य से आयोजित पांच दिवसीय संक्षिप्‍त अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। इस कार्यक्रम में 45 कर्मचारियों ने अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद के गुर सीखे। महाप्रबंधक (वाणिज्य, क्रय एवं स्टोर्स) सीएफएफपी आलोक कुमार ने समापन समारोह की अध्यक्षता की। आलोक कुमार ने सभी को सरकारी कार्य हिंदी में करने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो से संकाय के रूप में आए उप निदेशक नरेश कुमार, सहायक निदेशक जगत सिंह रोहिल्ला एवं लेखा सरीन ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजभाषा नीति, कार्यालयी अनुवाद एवं उसकी प्रक्रिया, सूचना प्रौद्यौगिकी और अनुवाद संबंधित तकनीकों आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इससे पहले उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता महाप्रबंधक (मानव संसाधन) पंकज कुमार श्रीवास्‍तव ने की कहा कि अधिकतर विकसित देश अपना समस्त कार्य अपनी भाषा में करते हैं। हमें भी अपना संपूर्ण कार्य हिंदी में करना चाहिए। उप महाप्रबंधक (राजभाषा) हरीश सिंह बगवार ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अगस्टिन खाखा, दुर्गा प्रसाद पात्रो, शशी सिंह, मंजु शुक्ला, योगेंद्र प्रसाद, विपिन कुमार आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राहुल गांधी पर मानहानि केस की फाइल ट्रांसफर
Next: 150 करोड़ की भूमि पर दोबारा हुए अतिक्रमण को हटाया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.