Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भेल अस्पताल से सटे जंगल में लगी भीषण आग, हड़कंप मचा
  • हरिद्वार

भेल अस्पताल से सटे जंगल में लगी भीषण आग, हड़कंप मचा

RNS INDIA NEWS 14/03/2021
rns featured image new

हरिद्वार। भेल मुख्य चिकित्सालय से सटे राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल में रविवार सुबह भीषण आग लगने से हडक़ंप मच गया। दमकल विभाग की चार गाडिय़ों ने करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस अग्निकांड ने मुख्य चिकित्सालय को अपनी चपेट में नहीं लिया और एक बड़ी जनहानि होने से टल गई। गर्मी का सीजन अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुआ है कि जंगलों में आग लगने की घटनाएं होने लगी हैं। रविवार सुबह करीब 10 बजे भेल मुख्य चिकित्सालय के पीछे स्थित राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल में अचानक आग लग गई। अस्पताल की बाउंड्री के बराबर में स्थित सूखी झाडिय़ां होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हवा चलने के कारण आग ने कुछ ही देर में आसपास के बड़े इलाके पर कब्जा कर लिया। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गयी। मौके पर पहुंची दमकल की 4 गाडिय़ों ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत करने के बाद बामुश्किल आग पर काबू पाया। सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि आग की सूचना पर मायापुर फायर स्टेशन से 2, कुंभ फायर विभाग से 1 जबकि भेल दमकल की 1 गाड़ी मौके पर पहुंची थी। सूखी झाडिय़ां और हवा तेज होने के कारण आग ने तेजी पकड़ ली थी। भेल मुख्य चिकित्सालय के भीतर चारों दमकल वाहनों को लगाकर करीब 4 घंटे में आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि भेल सम्पदा विभाग को न केवल अस्पताल बल्कि रिहायशी इलाकों के आस पास मौजूद सूखी झाडिय़ों को कटवाने को कहा गया है ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस लाइन में तैनात सिपाही हादसे में घायल, रेफर
Next: केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने ओटीपीआरएमएस प्रमाण पत्रों को डिजिलॉकर से जोड़ने की घोषणा की

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विकास कार्यों में घोटाले पर प्रधान को पद से हटाने के आदेश

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मदरसों में छात्र संख्या में भारी गिरावट, जांच के लिए समिति गठित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
  • नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जिला पूर्ति अधिकारी ने जारी की दस्तावेजों की सूची
  • वनाग्नि नियंत्रण को लेकर वन पंचायत संगठन ने जताई चिंता, संसाधन बढ़ाने की मांग
  • चौसली मार्ग से हल्के वाहनों की आवाजाही; एलआर साह रोड खुला
  • अग्निवीर परीक्षा और विश्वविद्यालय परीक्षाओं की तिथियां टकराने पर एबीवीपी का प्रदर्शन
  • चौकुनी रोड पर गिरे पेड़ को हटाकर फायर टीम ने बहाल किया यातायात
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.