Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • भव्य रूप से आयोजित होगा शहीद नागेंद्र सकलानी, मोलू भरदारी मेला
  • पौड़ी

भव्य रूप से आयोजित होगा शहीद नागेंद्र सकलानी, मोलू भरदारी मेला

RNS INDIA NEWS 20/10/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  नगर पंचायत कीर्तिनगर की बोर्ड बैठक आहुत की गई। बैठक में शहीद नागेंद्र सकलानी एवं मोलू भरदारी मेले की तैयारियों सहित जनहित के एक दर्जन से अधिक प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी शहीद नागेंद्र सकलानी, मोलू भरदारी सांस्कृतिक एवं विकास मेला भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। गुरुवार को नगर पंचायत सभागार में नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी जाखी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निकाय के विभिन्न जनहित के एक दर्जन से अधिक प्रस्ताव पारित किये गए। जिसमें नगर में विभिन्न शौचालयों को सुविधाजनक एवं मरम्मतीकरण करने, विभिन्न पार्कों में जिम चेयर एवं खेल सामग्री, शहर में विभिन्न स्थानों पर नगर पंचायत कि आमदानी बढ़ाने के लिए दुकानों का निर्माण करने एवं पर्यटन के क्षेत्र में विभिन्न निर्माण करने का निर्णय लिया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी जाखी ने बताया कि 11 जनवरी 2023 से 14 जनवरी 2023 तक अमर शहीद नागेंद्र सकलानी एवं मोलू भरदारी सांस्कृतिक विकास मेले का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। कहा कि नगर को स्वच्छ रखने के लिए प्राथमिकता के आधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबन बनाने के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा। बैठक में सभासद विकास दुमागा, दीपा देवी, अजय रावत, अधिशासी अधिकारी रोशन सिंह पुंडीर, लेखा लिपिक सुमित लिंगवाल व सरदार सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूपी पुलिस के डर से लक्सर में आया था शातिर गैंग
Next: अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.