Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पुलिस ने कार से एक लाख से अधिक का गांजा किया बरामद, 02 तस्कर गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

पुलिस ने कार से एक लाख से अधिक का गांजा किया बरामद, 02 तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 24/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। भतरौजखान पुलिस ने कार से एक लाख से अधिक का गांजा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। वहीं गांजा तस्करी कर रहे 02 युवक भी गिरफ्तार किए हैं। जनपद के एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु द्वारा मुख्यमंत्री के संकल्प “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद में पुलिस कार्मिकों को मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री करने वाले नशा तस्करों पर कड़ी कार्यवाही किये जाने के सख्त निर्देश दिये गये हैं। सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सोमवार 23 अक्टूबर की रात्रि में पुलिस सहायता केन्द्र मोहान पर चेकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके04एजे-5953 मैगनेट निशान कार में सवार अभियुक्त संदीप सैन (28 वर्ष) पुत्र बहादुर चन्द्र सैन निवासी हरिपुरा, जिला उधमसिंहनगर व हिमांशु आर्या (28 वर्ष) पुत्र ललित आर्य, निवासी ग्राम सलना, द्वाराहाट, जिला अल्मोड़ा के कब्जे से एक प्लास्टिक के कट्टे में 7.900 किग्रा गांजा बरामद होने पर अभियुक्तगण को गिरफ्तार व गांजा तस्करी में प्रयुक्त वाहन कार को सीज करते हुए थाना भतरौजखान में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। मामले में थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा उक्त गांजा रानीखेत के आस-पास के इलाके से एक व्यक्ति से खरीद कर लाना बताया गया है, जिसे वह तराई की तरफ ले जाकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर अधिक दाम में बेचकर लाभ कमाने के उद्देश्य से ला रहे थे। विवेचना के दौरान उक्त तस्करी में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी। बरामद गांजे की कीमत एक लाख, अट्ठारह हजार, पाँच सौ रुपये आंकी गई है। यहाँ भतरौजखान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी, उपनिरीक्षक गंगा राम गोला, हैड कांस्टेबल आनन्द त्रिपाठी, कांस्टेबल देवेन्द्र प्रताप शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दशहरा पर्व पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत अल्मोड़ा में पुलिस बल रहा मुस्तैद
Next: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Related Post

holiday avkash chhutti
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले आठ लोगों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.