Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भारी विरोध के बीच कूड़ा निस्तारण प्लांट का काम शुरू
  • देहरादून

भारी विरोध के बीच कूड़ा निस्तारण प्लांट का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 03/12/2023
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  विरोध के बीच लालपानी में प्रस्तावित कूड़ा निस्तारण एवं प्रोसेसिंग प्लांट का निर्माण शुरू हो गया है। रविवार को सुरक्षा दीवार बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया। एहतियात के तौर पर निर्माण स्थल के आसपास ऋषिकेश समेत जिले के कई थानों और वन रेंजों की फोर्स तैनात रही। एडीएम रामजी शरण शर्मा रविवार को नगर निगम, पुलिस और वनकर्मियों की फोर्स के साथ गुमानीवाला पहुंचे। उन्होंने यहां नगर निगम को हस्तांतरित 10 हेक्टेयर वनभूमि पर प्लांट का निर्माण शुरू कराने का प्रयास, तो बीते 460 दिन से आंदोलनरत स्थानीय लोग मौके पर आ धमके। तनाव की स्थिति के बीच उन्होंने सुप्रीम कोर्ट तक मामला पहुंचने और कार्रवाई से संबंधित जानकारी दी। इस पर आंदोलन की अगुवाई कर रहे पुरुषोत्तम बडोनी सुरक्षा दीवार के लिए पोल गाड़ने पर राजी हो गए। उन्होंने आंदोलनकारियों को भी इससे अवगत कराया। सहमति होते ही प्रशासन ने जेसीबी के माध्यम से हस्तांरित वनभूमि पर जेसीबी से खाई खुदान का कार्य शुरू करा दिया। मौके पर डीएफओ निलेशमणि त्रिपाठी, एसडीएम योगेश मेहरा, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय, एसडीओ स्पर्श काला, सीओ संदीप नेगी मौजूद रहे। वहीं, आंदोलनकारियों में रंजीत थापा, मानवेंद्र कांडारी, वीरेंद्र मोघा, वीरेंद्र रमोला, रजमान, राजू गुनसोला, धर्म सिंह क्षेत्री, नत्थीलाल सेमवाल, राजमति रावत, धर्मा देवी, संदीप कुड़ियाल, रूकमा व्यास, पूजा थापा, विनीता असवाल, रामश्री देवी, रीना देवी, ऊषा देवी, गणेशी देवी, माला देवी, सुनीता भट्ट, विजया नौटियाल, यशोदा देवी, कमला देवी, विमला देवी, मुन्नी देवी, पार्वतीय देवी, गुड्डी देवी, मीना देवी, दिला देवी, कविता देवी आदि शामिल रहे। मालूम हो कि रोज लोगों ने शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मिलकर शहर में जमा कूड़ा हटवाने की गुहार लगाई थी। इस पर मंत्री ने जल्द कूड़ा हटवाने का भरोसा दिया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आई.आई.टी. स्नातक विद्वान अधिकारियों का दल पहुँचा पतंजलि योगपीठ
Next: प्रदेश में कानून व्यवस्था पटरी पर, हर घटना की होती है जांच और खुलासा: चौहान

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.