Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भारी बारिश से स्वरोजगार के साथ साथ ग्रामीणों को रोजगार भी दे रहे युवा उद्यमी की लाखों की सब्जियां व फसल बर्बाद
  • अल्मोड़ा

भारी बारिश से स्वरोजगार के साथ साथ ग्रामीणों को रोजगार भी दे रहे युवा उद्यमी की लाखों की सब्जियां व फसल बर्बाद

RNS INDIA NEWS 21/05/2021
IMG-20210521-WA0005.jpg

शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग

 

अल्मोड़ा। विगत दो दिनों से हो रही भारी वर्षा के कारण अल्मोड़ा जनपद में हवालबाग ब्लाक के ग्राम- धामस, पोस्ट-धामस में लाखों की फसल का नुकसान हुआ है।
धामस निवासी रंजीत बिष्ट ने बताया कि विगत वर्ष कोरोनाकाल के दौरान हुए लॉकडाउन में स्वरोजगार के माध्यम से उन्होंने बंजर पड़ी 50 नाली भूमि पर बहुत मेहनत से सिंचाई की व्यवस्था कर विभिन्न प्रकार की सब्जियां फूल व अनाज इत्यादि का रोजगार प्रारंभ किया। दूर दूर क्षेत्रों से बहुत सी संस्थायें व लोग आकर सब्जियां खरीद कर ले जाते हैं।तथा इसके तहत 20 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष तौर पर रोजगार भी प्रदान किया। किंतु विगत दो दिनों से हो रही भारी वर्षा के कारण आई आपदा से 50 नाली के विशाल क्षेत्रफल में की जा रही खेती व नकदी फसलों के लिये जो सुरक्षा दीवारें थी वो क्षतिग्रस्त हो गयी हैं।
जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है। वर्तमान में अदरक, टमाटर, शिमला मिर्च, केसर इत्यादि सब्जियां नष्ट हो चुकी हैं । जिससे युवा उद्यमी रंजीत बिष्ट व उनका परिवार सदमे में है व पूरी तरह टूट चुका है।

रंजीत ने बताया कि नुकसान की सूचना तुरंत क्षेत्र के संबंधित पटवारी तथा आपदा प्रबंधन अधिकारी को दे दी गयी है। सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरौला व बिट्टू कर्नाटक को भी इससे अवगत करा दिया गया है, जिनके द्वारा शीघ्र ही इस संबंध में सहयोग करने का आश्वासन दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ब्लैक फंगस में उपयोगी दवा के उत्पादन के लिये पिछले तीन दिन में पांच कंपनियों को मंजूरी : मंडाविया
Next: केंद्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के महकमे द्वारा सलाह जारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.