Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भारी बारिश से उत्तराखण्ड में जनजीवन अस्त व्यस्त
  • देहरादून

भारी बारिश से उत्तराखण्ड में जनजीवन अस्त व्यस्त

RNS INDIA NEWS 20/07/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून का कहर जारी है। राज्य के पर्वतीय जनपदों में आज भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा। पौड़ी, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी तथा चमोली जिले में हो रही भारी बारिश के कारण भूस्खलन से प्रमुख राजमार्गों पर जगह-जगह आवागमन ठप हो गया है। खराब मौसम के कारण आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को केदारनाथ दौरा रद्द करना पड़ा।बीते तीन दिनों से राज्य में हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के कारण राज्य की यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। राज्य के सभी प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों सहित सौ से अधिक सडक़ों पर आवाजाही ठप हो गई है। आज सुबह से ही उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश हो रही है। केदारनाथ राजमार्ग पर हुए भूस्खलन के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आज केदारनाथ धाम जाना था जहां चल रहे निर्माण कार्यों का उन्हें जायजा लेना था। लेकिन खराब मौसम के कारण उनका यह दौरा रद्द हो गया है।चमोली जिले से प्राप्त समाचार के अनुसार बद्रीनाथ धाम राजमार्ग पर कई जगह मलबा आने से यातायात बंद पड़ा है। उधर पौड़ी से प्राप्त समाचार के अनुसार आज भी भीषण बारिश के कारण जिले की कई सडक़ें बाधित हो गई है तथा दर्जन भर से अधिक गांवों का पौड़ी मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। वही टिहरी झील के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण झील के ऊपर बसे कई गांवों पर खतरा मंडरा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि वह स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, अगर जलस्तर में अधिक वृद्धि होती है तो झील से पानी छोड़ा जा सकता है। उधर आज हुई बारिश के बाद कोटद्वार में एक स्थानीय गदेरे में आए तेज बहाव के कारण पानी व मलवा लोगों के घरों में घुस गया। पिथौरागढ़ जिले में हुई भारी बारिश से टनकपुर बनबसा मोटर मार्ग बाधित होने की खबर है। मौसम विभाग द्वारा अभी 24 घंटे प्रदेश में इसी तरह की बारिश का क्रम जारी रहने की संभावना जताई गई है तथा लोगों से पहाड़ की यात्रा पर न जाने व नदी नालों से दूर रहने की अपील की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून से जनता एक्सप्रेस का संचालन 25 से 28 जुलाई तक ठप रहेगा
Next: कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
  • महिला ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाया, ऊपर से टाइल्स लगवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.