Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • भरदार पट्टी के नौली गांव को सड़क की सौगात
  • रुद्रप्रयाग

भरदार पट्टी के नौली गांव को सड़क की सौगात

RNS INDIA NEWS 24/02/2024
default featured image

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  भरदार पट्टी के नौली गांव को 17 वर्षो बाद सड़क के रूप में बड़ी सौगात मिली है। 28.27 लाख की लागत से बनने वाली 1 किमी सड़क का रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया है। जिससे लोगों में खुशी का माहौल है। जखोली ब्लॉक के भरदार पट्टी में नौली गांव के लिए तिलवाडा-सौंराखाल मोटर मार्ग पर नौली बैंड से नौली गांव के लिए सड़क निर्माण का विधायक द्वारा भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। राज्य योजना में बनने वाली सड़क का भूमि पूजन एवं शिलान्यास करने से ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीण लंबे समय से सड़क की मांग करते आ रहे थे। और अब 17 वर्ष के लम्बे अंतराल के बाद मांग पूरी हुई है। हालांकि पहले सड़क जिला योजना में स्वीकृत थी, किंतु धनराशि के अभाव एवं वन स्वीकृति न मिलने के चलते सड़क का निर्माण नहीं हो सका। विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा इसके लिए काफी प्रयास किए गए। वन स्वीकृति मिलने के बाद उन्होंने सड़क निर्माण के लिए राज्य योजना से धन स्वीकृत कराया, जिसके बाद सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ हो सका।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिलेंडर फटने से आवासीय मकान में लगी आग
Next: तमंचे, कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • रुद्रप्रयाग

डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

फील्ड में नहीं पहुंच रहे पंचायत अधिकारी, डीएम ने किए आदेश जारी

RNS INDIA NEWS 07/02/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

आठ सूत्री मांगों को लेकर जिला प्रधान संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 05/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष
  • नाबालिग को ले जाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.