Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • सिलेंडर फटने से आवासीय मकान में लगी आग
  • टिहरी

सिलेंडर फटने से आवासीय मकान में लगी आग

RNS INDIA NEWS 24/02/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  भिलंगना ब्लॉक की हिन्दाव पट्टी के सरपोली गांव में बीती देर रात्रि को घर के अंदर रखे रसोई गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। जिससे घर से अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय पीड़ित परिवार ने किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंचे तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने मौका मुआयना कर आकलन रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार मध्य रात्रि के समय सरपोली गांव निवासी भगवान देई अपने तीन बच्चों के साथ मकान में सोई हुई थी। अचानक रात्रि दो बजे करीब पड़ोस वाले कमरे में रखे गैस सिलेंडरों में धमाका होने के बाद मकान में आग लग गई। पीड़ित परिवार ने किसी तरह कमरे से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। शोर सुनकर आस-पड़ोस के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक घर में रखा बिस्तर, अनाज, बर्तन, कपड़े, कागजात सहित जेवर व नकदी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर मयफोर्स मौके पर पहुंचे तहसीलदार महेशा शाह ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट डीएम को भेजने की बात कही। सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम घनाता ने कहा कि पीड़ित महिला है, जिसके नाबालिग बच्चे हैं। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित प्रभावित परिवार को भवन निर्माण के साथ ही घरेलू सामान की क्षतिपूर्ति देने की मांग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आशाओं का सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन
Next: भरदार पट्टी के नौली गांव को सड़क की सौगात

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित
  • सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली
  • गरुड़ाबांज इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण और वन पुनर्स्थापन पर जागरूकता कार्यक्रम
  • जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.