Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • भारत में वयस्कों को आज से मिलेगी बूस्टर डोज
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

भारत में वयस्कों को आज से मिलेगी बूस्टर डोज

RNS INDIA NEWS 10/04/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। आज से देश के सभी वयस्क कोविड -19 के खिलाफ बूस्टर वैक्सीन खुराक पाने के पात्र हैं। केंद्र सरकार ने इस सप्ताह की शुरुआत में इसकी घोषणा की थी। भारत में कोरोना वायरस को नए सब वैरिएंट एक्सई के मामले मिलने के बीच इसकी घोषणा की गई। इससे पहले केवल स्वास्थ्य कार्यकर्ता, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग ही तीसरी खुराक के लिए पात्र थे।
निजी टीकाकरण केंद्रों पर सभी वयस्कों के लिए कोविड -19 एहतियात खुराक यानी बूस्टर डोज उपलब्ध होंगे। इस बीच सरकारी केंद्रों पर सरकार का मुफ्त टीकाकरण अभियान जारी रहेगा। यहां पहली और दूसरी खुराक पा चुके बुजुर्गों, फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों को बूस्टर डोज दिए जाएंगे।

बूस्टर डोज में कौन सी वैक्सीन?
बूस्टर डोज के लिए आपको वही टीका लगाया जाएगा जो आपने अपनी पहली और दूसरी खुराक के तौर पर ली है। उदाहरण के लिए, यदि आपको अपनी पहली और दूसरी खुराक के समय कोविशील्ड दिया गया था, तो आपको कोविशील्ड का ही बूस्टर डोज दिया जाएगा।
हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और बुजुर्गों को छोडक़र बाकी लोगों को कोविड -19 एहतियाती खुराक के लिए भुगतान करना होगा। यह निजी टीकाकरण केंद्रों पर दिया जाएगा। शनिवार को यह घोषणा की गई थी कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कोविशील्ड और भारत बायोटेक के कोवैक्सिन की एक खुराक की कीमत अब निजी अस्पतालों को 225 रुपये होगी। पहले यह क्रमश: 600 रुपये और 1,200 रुपये प्रति खुराक थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 10 अप्रैल
Next: नौकरी दिलाने के नाम पर उत्तरकाशी की युवती से ठगी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.