Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला पुल बारिश में टूटकर नदी में समाया
  • पिथौरागढ़

भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला पुल बारिश में टूटकर नदी में समाया

RNS INDIA NEWS 08/07/2021
rns featured image new

पिथौरागढ़। बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण भारत-चीन सीमा को जोडऩे वाला कुलागाड़ के पास बना पक्का पुल नदी में समा गया। जिस कारण भारत-चीन सीमा से लगे 50 से अधिक गांवों और उच्च हिमालयी क्षेत्रों का संपर्क दुनिया से कट गया। सेना की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। बीआरओ ने वर्ष 1999 में इस पुल को बनाया था। उच्च हिमालयी क्षेत्र में बुधवार रात भारी बारिश के कारण यहां बरसाती नाले उफना गए। जिस कारण टनकपुर-तवाघाट नेशनल हाईवे पर कुलागाड़ के निकट बना पक्कापुल भरभराकर नदी में समा गया। पुल टूटने से भारत-चीन सीमा के 50 से अधिक गांवों का संपर्क शेष दुनिया से कट गया है। पुल बह जाने से उच्च हिमालयी गांवों के लोग फंस गए हैं और सेना की दिक्कतें भी बढ़ गईं। पुल की दूसरी तरफ कई वाहन भी फंसे हुए हैं। पुल के बह जाने से दारमा, चौदांस, व्यास के साथ ही क्षेत्र के इन 50 से अधिक गांवों के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नदी का वेग बेहद तेज होने से लोग पैदल भी आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं। अनिल कुमार शुक्ला, एसडीएम, धारचूला ने बताया कि कुलागाड़ पुल बह जाने से बड़ी आबादी अलग-थलग पड़ गई है। फिलहाल बीआरओ को यथाशीघ्र पैदल पुल बनाने के साथ वैली ब्रिज का काम शुरू करने को कहा गया है। लोहे के और पत्थर नदी में डालकर वैकल्पिक रास्ता बनाया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एटीएम में तोड़ फोड़ एवं चोरी करने के प्रयास में पुलिस ने किया एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Next: हरकी पैड़ी पर हुक्का गुड़गुड़ाना पड़ा भारी

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
  • जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.