Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • भालू के हमले से कालीमठ के आसपास के गांवों में दहशत
  • रुद्रप्रयाग

भालू के हमले से कालीमठ के आसपास के गांवों में दहशत

RNS INDIA NEWS 16/09/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  ग्रामीण क्षेत्रों में भालू के हमले की घटनाएं निरंतर बढ़ती जा रही हैं। कालीमठ के क्विराला तोक में बीती रात भालू ने दो गोशालाएं तोड़कर वहां बंधे मवेशियों पर हमला किया। ग्रामीणों के शोर-शराबा करने के बाद किसी तरह भालू भागा। ग्रामीणों ने वन विभाग से शीघ्र भालू के आतंक से निजात के साथ ही प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है। ग्राम पंचायत कालीमठ के क्विराला तोक में एक जंगली भालू ने दो गोशालाओं पर हमला करके ग्रामीणों में दहशत फैला दी। ग्रामीण गोविन्द सिंह राणा की गोशाला में घुसकर भालू ने एक गाय को पंजा मारकर घायल कर दिया, जबकि यशवंत राणा की गोशाला में दरवाजा और छत तोड़ने का प्रयास किया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर भालू भाग गया, किंतु पशुओं को घायल करने में भालू कामयाब हो गया। हालांकि ग्रामीणों के हल्ला करने से किसी तरह जानवरों की जान बच गई है। गोविन्द सिंह राणा ने बताया कि जानवरों की आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर आए और शोर मचाकर भालू भाग गया। हालांकि, तब तक भालू उनकी गाय को घायल कर चुका था। यशवंत राणा की गोशाला में भालू द्वारा दरवाजा और छत तोड़ने का प्रयास किए जाने से संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। प्रधान कालीमठ प्रदीप राणा और क्षेत्र पंचायत सदस्य सीमा देवी ने बताया कि उनके द्वारा वन विभाग को घटना की सूचना दी गई है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिंदु देवी ने कहा कि गांव के आसपास जंगल और खेतों में भालू के छिपे होने की संभावना है, इसलिए खतरा अभी टला नहीं है। उन्होंने संबंधित विभाग से शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया और सभी ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि वह भालू को पकड़ने के लिए तत्काल कदम उठाए और गांव वालों की सुरक्षा प्रदान करने की कार्यवाही करे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पोखड़ा के श्रीकोट में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार
Next: केदारनाथ हाईवे बांसवाड़ा में पांच घंटे रहा बंद

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
  • शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना
  • मल्ला महल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 515 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.