Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • भालू जल्द शीतनिंद्रा में न गया तो हो सकता है और भी घातक
  • रुद्रप्रयाग

भालू जल्द शीतनिंद्रा में न गया तो हो सकता है और भी घातक

RNS INDIA NEWS 22/11/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   पहाड़ में जगह-जगह भालू की सक्रियता चिंता का विषय बनती जा रही है। हालांकि लोगों को उम्मीद थी कि भालू ठंढ बढ़ने के कारण शहरों से दूर चले जाएगा किंतु अनेक जगहों पर भालू के हमले की घटनाएं और सक्रयिता आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। अब, यदि जल्द भालू शीतनिंद्रा में न गया तो और भी घातक हो सकता है। रुद्रप्रयाग जनपद में वन विभाग लगातार भालू के हमले रोकने और इसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। वन विभाग की प्रांरभिक जानकारी में वर्तमान में जनपद में 6 से अधिक भालू सक्रिय दिख रहे हैं। हालांकि यह संख्या इससे भी अधिक हो सकती है। बावजूद भालू के हमले से लोगों को जागरूक और बचाया जा सके, इसके लिए वन विभाग ने कई जगहों पर लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया है। भालू का स्वभाव आदमखोर नहीं होता है किंतु वह मानव को क्षति पहुंचा सकता है। एक भालू एक दिन में करीब 10 किमी तक भ्रमण कर सकता है। उप वन संरक्षक रजत सुमन ने बताया कि अब तक 168 जगहों पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई है जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को जागरूक किया गया है। उन्होंने बताया कि भालू को अब तक शीतनिंद्रा में चला जाना चाहिए था किंतु भालू की सक्रियता चिंता का कारण है। उन्होंने बताया कि भालू का जून से अक्टूबर तक मीटिंग सीजन रहता है जबकि शीतनिंद्रा में ही भालू बच्चों को जन्म देता है किंतु इस बार नवम्बर खत्म होने पर भी भालू की सक्रियता से लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है। विभागीय स्तर पर इसके लिए लम्बा शोध भी किया जा रहा है। अब यदि भालू जल्द शीतनिंद्रा में नही गया तो क्या वह और भी हमलावर होंगे इस बात को लेकर लोगों में भय का माहौल बना है। यदि भालू के लिए शीतनिंद्रा जरूरी है तो फिर वह शीतनिंद्रा में कब जाएगा इसको लेकर भी वन विभाग और लोगों में चर्चाएं की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चमोली से चार बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तर के लिए चयन
Next: नशा तस्कर को 15 माह का सश्रम कारावास

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.