Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भाजपा पार्षदों ने मेयर के फैसले को बताया जन विरोधी
  • हरिद्वार

भाजपा पार्षदों ने मेयर के फैसले को बताया जन विरोधी

RNS INDIA NEWS 04/01/2023
rns featured image new

हरिद्वार। नगर निगम के साठ वार्डों में तीन करोड़ की लागत से होने वाले 85 निर्माण कार्यों के वर्क आर्डर की फाइल को मेयर द्वारा वापस लौटाने के खिलाफ भाजपा के पार्षद भी लामबंद हो गए हैं। भाजपा पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्यों को एक सप्ताह में शुरू कराने की मांग की। वहीं भाजपा पार्षदों ने मेयर के फैसले को भी जन विरोधी करार दिया है। मेयर अनिता शर्मा के द्वारा निर्माण कार्यों के वर्क आर्डर जारी करने के खिलाफ पार्षदों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को मेयर की अपनी ही पार्टी के पार्षद मेयर के फैसले के खिलाफ हो गए थे। बुधवार को भाजपा दल के नेता सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा पार्षद दल ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर एक सप्ताह में निर्माण कार्यों को आंरभ करने की मांग की है। भाजपा पार्षद दल के नेता सुनील अग्रवाल का कहना है कि मेयर की उपस्थिति में सभी टेंडर खोले गए। एक माह बीत जाने के बाद निर्माण कार्यों का कार्यादेश जारी न होना पूरी तरह गलत है। उन्होंने मेयर के कार्यादेश पर हस्ताक्षर न करने को पूरी तरह जनविरोधी बताया है। पार्षद अनिरुद्ध भाटी, पार्षद राजेश शर्मा, पार्षद लोकेश पाल, पार्षद अनुज सिंह, पार्षद सुनील कुमार पांडेय, पार्षद अनिल वशिष्ठ, पार्षद मोनिका सैनी, पार्षद विनित जौली का कहना है कि विधानसभा और जिला पंचायत चुनाव और कांवड़ मेले के चलते एक साल से क्षेत्रों में निर्माण कार्य नहीं हो पाए हैं। क्षेत्रीय प्रतिनिधि होने के कारण हमें जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा। इसलिए निर्माण कार्यो को जल्द आरंभ किया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवती से मोबाइल झपटने वाले दो दोस्त गिरफ्तार
Next: 498 परीक्षा केंद्रों पर होगी पटवारी, लेखपाल की भर्ती परीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.