Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट
  • टिहरी

भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

RNS INDIA NEWS 31/07/2021
rns featured image new

नरेंद्रनगर। ग्राम पंचायत ओणी में दो सगे भाइयों के बीच हुए झगड़े में घायल छोटे भाई की जौलीग्रांट अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के साले की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।


थाना प्रभारी प्रदीप पंत ने बताया कि नरेंद्रनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत ओणी में 23 जुलाई की रात को दो सगे भाइयों के बीच शराब पीकर झगड़ा हो गया था। तहरीर में बताया गया कि मजदूरी करने वाले दोनों भाइयों में झगड़ा होने पर छोटे भाई रमेश (32) पुत्र जोतराम ने अपने बड़े भाई राजपाल सिंह (46) पर घर में रखे घन से हमला कर दिया, जिससे वह बाल-बाल बच गया, लेकिन तैश में आकर राजपाल ने भी रमेश पर सब्बल से हमला कर दिया। रमेश के पेट में सब्बल लगने पर परिजनों ने घायल रमेश को एम्स में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जौलीग्रांट रेफर किया गया, जहां 26 जुलाई को रमेश की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी के भाई मनोज निवासी ओडाड़ा ने आरोपी राजपाल के खिलाफ दी तहरीर में हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी राजपाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे जेल भेज दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड बोर्ड के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम जारी
Next: पिकअप गिरी खाई में, चालक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बीडीसी बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर आक्रोश

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

पैतृक गांव में यमुना तट पर हुई दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की मां की अंत्येष्टि, नम आंखों से दी विदाई

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दुग्ध समितियों के चुनाव नियमों में संशोधन और नामांकन शुल्क घटाने की मांग
  • एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब
  • स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर अल्मोड़ा योगा एंड वैलनेस स्टूडियो का शुभारंभ
  • विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने धूमधाम से मनाया 103वां स्थापना दिवस
  • 6 जुलाई को होगी राजनीतिक दलों और बीएलए-1 की बैठक
  • सेवा पखवाड़े का भव्य शुभारंभ, करियर काउंसलिंग सत्र रहे विशेष कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.