Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भाई को बचाने के लिए बेटी का करवा दिया मर्डर, दादा ने गला दबाया-चाचा ने चाकू घोंपा
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

भाई को बचाने के लिए बेटी का करवा दिया मर्डर, दादा ने गला दबाया-चाचा ने चाकू घोंपा

RNS INDIA NEWS 07/12/2022
rns featured image new

पीलीभीत (आरएनएस)। पीलीभीत में 10 साल की बच्ची की इसलिए चाकू गोदकर हत्या कर दी गई क्योंकि रेप केस में फंसे उसके चाचा को बचाना था। इस वारदात को बच्ची के चाचा, पिता और दादा ने अंजाम दिया। बच्ची का नाम अनम था और वारदात पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में अंजाम दी गई। गंभीर रूप से घायल अनम की तीन दिसंबर को खेत में मिली थीं। उसके पेट पर चोट का गहरा जख्म था। आंतें बाहर आ गई थीं। चेहरे और हाथ पर भी चोट के निशान थे। करीब आधे घंटे तक तड़पने के बाद उसने परिवार के सामने ही दम तोड़ दिया। अनम के परिजनों ने कत्ल का आरोप रिश्तेदार शकील पर लगाया। जबकि पुलिस जांच में पता चला कि बच्ची अनम के अब्बू अनीस, चाचा शादाब और दादा शहजादे ने रंजिश का बदला लेने के लिए उसकी हत्या की। इन तीनों के अलावा दो आरोपियों सलीम और नसीम को पकड़़ा गया।
पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि शादाब के परिवार और शकील में काफी समय से मुकदमेबाजी चल रही है, जिसमें कोर्ट ने शादाब और उसके परिवार के खिलाफ वारंट जारी किया था। इसी बात से परेशान होकर उन्होंने शकील को फंसाने की योजना बनाई।
2 दिसंबर की शाम शादाब मृतका अनम को मेला दिखाने के बहाने ग्राम सौदा पट्टी ले गया था। वहां पर सभी आरोपी एकजुट हुए और बच्ची को एक बाग में ले जाकर नींद की गोली खिला दी और पराली में छुपा दिया। फिर अगली सुबह चार बजे चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इसके बाद उसे मरा समझकर शकील के खेत में फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक दिनेश पी ने घटना की पुष्टि की है।
साल 2019, मृतक बच्ची अनम के चाचा शादाब को गांव के पास रहने वाली एक लडक़ी से प्यार हो गया। बात शादी तक पहुंची तो लडक़ी का परिवार तैयार नहीं हुआ। बहुत कहने के बाद भी जब परिवार नहीं माना तो शादाब ने उस लडक़ी के साथ भाग कर शादी कर ली। लडक़ी पारसी समाज की थी। इसलिए लडक़ी के भाई शकील ने शादी का विरोध किया। इसी बीच, शकील ने अपनी पत्नी के साथ रेप का मामला शादाब के खिलाफ दर्ज करा दिया। आरोपी चाचा शादाब ने पुलिस के सामने जुर्म कबूलते हुए कहा कि मैं और अब्बू ने पहले अनम को पत्थर से मारा। बड़े भाई अनीस ने भी बेटी के शरीर पर पत्थर से वार किया। उसके बाद हम लोगों ने उसकी जैकेट खोल दी, जिससे चाकू सही से अंदर चला जाए। पहले उसको अनीस ही मारने वाले थे, लेकिन फिर उनका दिल पसीज गया। उन्होंने मुझे चाकू दे दिया। उसके बाद कहा- मैं उधर मुंह घुमा लूं फिर तुम चाकू मारना। भाई के मुंह घुमाते ही मैंने उसके पेट में चाकू मारा फिर घुमा कर बाहर निकाल लिया। उसकी आंतें बाहर आ गईं। करीब आधे घंटे तक हम लोग वहीं उसको मरता हुआ देखते रहे। वो चिल्लाए न इसलिए अब्बू उसका गला दबाए हुए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 54 लाख से अधिक महिला किसानों को नि:शुल्क बीज मिनीकिट वितरित
Next: गुजरात में चुनाव बाद हिंसा के आरोप में 13 लोग गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
  • रेडक्रॉस की जनसेवा होगी और मजबूत, स्ट्रेचर खरीदे गए, शव वाहन व भवन निर्माण प्रक्रिया में तेजी
  • महिला कोतवाली ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं को दी सुरक्षा व साइबर अपराधों की जानकारी
  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.